DSSSB MTS Bharti 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा Multi Tasking Staff (MTS) के कुल 714 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो 10वीं पास है और दिल्ली में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसीलिए योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन करें। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
DSSSB MTS Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 11 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 17 दिसंबर 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 जनवरी 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 15 जनवरी 2025
- परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर भर्ती, CET अनिवार्य | जानें पूरी डिटेल्स
DSSSB MTS Bharti 2025: रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (Number of posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 302 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 212 |
| 3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 77 |
| 4. | अनुसूचित जाति (SC) | 70 |
| 5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 53 |
| कुल (Total) | 714 |
DSSSB MTS Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि तक 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age limit)
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
DSSSB MTS Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹100
- अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST दिव्यांग वर्ग (PwD) और महिला (Women) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट प्रदान की गई है।
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
DSSSB MTS Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन (Document verification) के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया मुख्यतः दो चरणों में संपन्न होगी जो इस प्रकार से है:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective type) के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा कुल 200 प्रश्नों की होगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative marking) का भी प्रावधान होगा जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा योजना कुछ इस प्रकार है:
| क्रम संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|---|
| 1. | सामान्य जानकारी (General awareness) | 40 | 40 |
| 2. | सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता (General intelligence and reasoning ability) | 40 | 40 |
| 3. | गणित (Mathematics) | 40 | 40 |
| 4. | हिंदी भाषा (Hindi language) | 40 | 40 |
| 5. | अंग्रेजी भाषा (English language) | 40 | 40 |
| कुल (Total) | 200 | 200 |
2. दस्तावेज सत्यापन (Document verification)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि की जाँच की जाएगी।
DSSSB MTS Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाईट dssbonline.nic.in पर जाएँ।
- होम पेज पर New Registration पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद DSSSB MTS Recruitment के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो Submit बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए नई सौगात – ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और ₹6,000 मासिक भत्ता



