Haryana Police Constable Bharti 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 5500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती हरियाणा पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जिन्होंने HSSC CET (Group-C) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी उसके बाद शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देने का मौका मिलेगा। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, योग्यता आदि के बारे में
Haryana Police Constable Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 1 जनवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 11 जनवरी 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25 जनवरी 2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – आयोग की वेबसाईट पर अलग से घोषित की जाएगी
- परीक्षा की तिथि – आयोग की वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पुलिस में SI और ASI के 537 पदों पर भर्ती, ‘O’ लेवल पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Haryana Police Constable Bharti 2026: रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) | 4500 |
| 2. | महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) | 600 |
| 3. | पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) | 400 |
| कुल (Total) | 5500 |
Haryana Police Constable Bharti 2026: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- इसके साथ ही अभ्यर्थी को HSSC CET (Group-C) परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि CET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- हिंदी या संस्कृत विषय 10वीं स्तर तक पढ़ा होना आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC), अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
Haryana Police Constable Bharti 2026: आवेदन फीस
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई भीआवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी यह भर्ती पूरी तरह से निःशुल्क है और सभी श्रेणियां के उम्मीदवार बिना किसी फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह केवल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल या शुल्क मांगने वालों से सावधान रहें।
Haryana Police Constable Bharti 2026: चयन प्रक्रिया
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को इन चरणों को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य होगा:
1. CET आधारित शॉर्टलिस्टिंग
उम्मीदवारों को HSSC CET (Group-C) में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। CET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा।
2. शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT)
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उनकी Height और Chest मापी जाएगी। महिला उम्मीदवारों की केवल हाइट मापी जाएगी।
| श्रेणी (Category) | ऊँचाई (Height) | सीना (Chest) |
|---|---|---|
| पुरुष (Male) | 170 सेंटीमीटर | 83 सेंटीमीटर ( फुलाकर 87 सेंटीमीटर ) |
| महिला (Woman) | 158 सेंटीमीटर | लागू नहीं |
3. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST)
शारीरिक मापदंड परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो क्वालीफाइंग नेचर का होगा। इसमें सभी उम्मीदवारों से दौड़ लगाई जाएगी जिसका विवरण इस प्रकार है:
| श्रेणी (Category) | दूरी (Race distance) | समय (Qualifying time) |
|---|---|---|
| पुरुष (Male) | 2.5 किलोमीटर | 12 मिनट |
| महिला (Woman) | 1.0 किलोमीटर | 6 मिनट |
| Ex serviceman | 1.0 किलोमीटर | 5 मिनट |
4. लिखित परीक्षा (Written test)
शारीरिक मापदंड परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written test) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective type) के प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा 97 अंकों का होगा जिसे उत्तीर्ण करने के लिए परीक्षार्थियों को 50 % अंक लाना अनिवार्य है।
यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम (OMR based) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative marking) का प्रावधान नहीं है परंतु शर्त यह है कि सभी प्रश्नों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य है। यदि कोई अभ्यार्थी कोई प्रश्न अटेम्प्ट नहीं करता है तो प्रत्येक अन-अटेम्प्टेड प्रश्न के लिए सही उत्तर में से 0.97 अंक की कटौती की जाएगी।
Haryana Police Constable Bharti 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC) की आधिकारिक वेबसाईट hssc.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर Haryana Police Constable Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) या CET प्रोफाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और CET विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा CET स्कोरकार्ड की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission 2026, 1 जनवरी से लागू? सैलरी, पेंशन और एरियर की पूरी जानकारी



