IAF Group C Bharti 2025: भारतीय वायु सेवा (IAF) ने ग्रुप ‘C’ सिविल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 153 पदों पर भर्तियाँ की जाएँगी जिनमें MTS, LDC,स्टोर कीपर, कुक, ड्राइवर और हाउसकीपिंग स्टाफ जैसे पद शामिल हैं। अगर आपने 10वीं या 12वीं पास की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है, यानी आपको फॉर्म भरकर संबंधित पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2025 है इसलिए देर ना करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से
IAF Group C Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू होने की तिथि – 17 मई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 जून 2025
- आवेदन भेजने का तरीका – ऑफलाइन (डाक के माध्यम से)
- परीक्षा/स्किल टेस्ट की तिथि – ऑफिसियल वेबसाईट पर नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया जाएगा
यह भी पढ़ें: बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर, प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों पर भर्ती शुरू – अभी करें आवेदन
IAF Group C Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | पदों की संख्या (Number of Post) |
---|---|---|
1. | लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) | 14 |
2. | हिंदी टाइपिस्ट (Hindi Typist) | 2 |
3. | कुक (Cook) | 12 |
4. | स्टोर कीपर (Store Keeper) | 16 |
5. | कारपेंटर (Carpenter) | 03 |
6. | पेंटर (Painter) | 03 |
7. | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | 53 |
8. | मेस स्टाफ (Mess Staff) | 07 |
9. | लॉन्ड्रीमैन (Laundry Man) | 03 |
10. | हाउसकीपिंग स्टाफ (Housekeeping Staff) | 31 |
11. | वल्केनाइजर (Vulcaniser) | 01 |
12. | सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (CMTD) | 08 |
कुल (Total) | 153 |
IAF Group C Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
---|---|---|
1. | लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. 36 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी या 30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। |
2. | हिंदी टाइपिस्ट (Hindi Typist) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. 36 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी या 30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। |
3. | कुक (Cook) | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कैटरिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। कुकिंग में 1 साल का अनुभव भी प्राप्त होना चाहिए। |
4. | स्टोर कीपर (Store Keeper) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान में स्टोर हैंडल करने और अकाउंटिंग का अनुभव प्राप्त होना चाहिए। |
5. | कारपेंटर (Carpenter) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। 2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कारपेंटर ट्रेड में इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। |
6. | पेंटर (Painter) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। 2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पेंटर ट्रेड में इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। |
7. | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी संस्थान से वॉचमैन या लश्कर या गार्डनर के रूप में 1 साल का अनुभव प्राप्त होना चाहिए। |
8. | मेस स्टाफ (Mess Staff) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी संस्थान से वेटर या वॉशर के रूप में 1 साल का अनुभव प्राप्त होना चाहिए। |
9. | लॉन्ड्रीमैन (Laundry Man) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी संस्थान से धोबी के रूप में 1 साल का अनुभव प्राप्त होना चाहिए। |
10. | हाउसकीपिंग स्टाफ (Housekeeping Staff) | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या उसके समकक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
11. | वल्केनाइजर (Vulcaniser) | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या उसके समकक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
12. | सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (CMTD) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या उसके समकक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. हल्के और भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए साथ ही साथ ड्राइविंग के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जा सकती है।
IAF Group C Bharti 2025: आवेदन फीस
भारतीय वायुसेना की ग्रुप ‘C’ सिविलियन भर्ती 2025 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क है। यानी सामान्य, OBC, EWS, SC, ST या किसी अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। यह पहले उन उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
IAF Group C Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
IAF Group C Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया कुछ चरणों में पूरी होती है। सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया लगभग समान है लेकिन कुछ पदों पर अतिरिक्त स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट देने पड़ सकते हैं।
लिखित परीक्षा का सिलेबस (Syllabus of Written Exam)
क्रम संख्या (S.no.) | पद (Post) | सिलेबस (Syllabus) |
---|---|---|
1. | LDC/हिंदी टाइपिस्ट | सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता |
2. | MTS, हाउसकीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ और वल्केनाइजर | सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता |
3. | अन्य पद | सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता तथा संबंधित ट्रेड पर आधारित प्रश्न |
स्किल/ट्रेड टेस्ट (Skill/Trade Test)
जिन पदों के लिए विशेष कौशल की आवश्यकता होती है जैसे- ड्राइवर, कुक, कारपेंटर आदि के लिए स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस टेस्ट में उम्मीदवार के काम करने की वास्तविक क्षमता को परखा जाता है।
IAF Group C Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
IAF Group ‘C’ Bharti 2025 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। इसका मतलब है कि आपको आवेदन पत्र भरकर डाक के माध्यम से भेजना होगा।
- आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन के साथ दिया गया है उसे ध्यान से प्रिंट करें और सभी जानकारी जैसे नाम जन्म तिथि शैक्षणिक योग्यता मोबाइल नंबर पता आदि सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, आयु प्रमाणपत्र के लिए 10वीं की मार्कशीट, अनुभव प्रमाणपत्र (यदि मांगा गया हो) तथा स्वयं का पता लिखा और ₹10 का टिकट लगा हुआ लिफाफा आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।
- आवेदन पत्र को संबंधित IAF स्टेशन के पते पर सामान्य डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजें। हर पद के लिए अलग-अलग पते होते हैं जो नोटिफिकेशन में दिए हुए हैं।
- लिफाफे के ऊपर साफ-साफ लिखें: APPLICATION FOR THE POST OF___________AND CATEGORY___________
यह भी पढ़ें: UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें तैयारी और पाएँ सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका