India Post GDS Bharti 2026: 28,636 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा India Post में नौकरी, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

India Post GDS Bharti 2026

India Post GDS Bharti 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post Department) देश युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 28,636 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी जिसमें Branch Potmater (BPM), Asst. Branch Postmaster (ABPM) और डाक सेवक जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी और उम्मीदवार का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
जो अभ्यर्थी 10वीं पास हैं उनके लिए यह भर्ती बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन, सरकारी सुविधाएँ और स्थायी करियर का अवसर मिलेगा। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स जैसे- योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में

India Post GDS Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 28 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 31 जनवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14 फरवरी 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 16 फरवरी 2026
  • आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि – 18 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026

India Post GDS Bharti 2026: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)श्रेणी (Category)पदों की संख्या(No.of Posts)
1.सामान्य (General)12,696
2.अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)5,694
3.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)2,719
4.अनुसूचित जाति (SC)3,942
5.अनुसूचित जनजाति (ST)2,716
6.दिव्यांग वर्ग (PwD)869
कुल (Total)28,636

India Post GDS Bharti 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • 10वीं में Maths और English विषय पास होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए जहाँ से वह आवेदन कर रहा है।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

India Post GDS Bharti 2026: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹100
  • सभी वर्गों की महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट प्रदान की गई है।

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

India Post GDS Bharti 2026: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

Branch Potmater (BPM), Asst. Branch Postmaster (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होती। योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची 10वीं कक्षा के कुल अंकों प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाती है। अंकों को प्रतिशत ग्रेड से एक ही सूत्र में बदल जाता है अगर ग्रेड दिया है।
मेरिट सूची में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज दिखाने के लिए बुलाया जाता है ताकि योग्यता, जन्मतिथि आदि सत्यापित की जा सकें। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है।

India Post GDS Bharti 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाईट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएँ।
  • Click Here To Register/Apply पर क्लिक करें और अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और इधर ही करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, स्थायी, पता, 10वीं कक्षा के मार्क्स, बोर्ड की जानकारी तथा अपनी मनपसंद पद/डिवीजन/सर्किल आदि सेलेक्ट करें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट, साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो Submit बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सैलरी-पेंशन में बढ़ोतरी -जानिए किसे मिलेगा फायदा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top