IOB Local Bank Officer Bharti 2025: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 400 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खास बात यह है कि यह भर्ती उन लोगों के लिए है जो संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा जानते हैं। अगर आप ग्रेजुएट हैं और अपने राज्य में नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से जाने ना दें और जल्दी से जल्दी आवेदन करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण डीटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक आदि के बारे में
IOB Local Bank Officer Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 12 मई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 12 मई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 मई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 31 मई 2025
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि – जून/जुलाई (संभावित)
यह भी पढ़ें: क्या बढ़ेगी UPPSC PCS 2025 में पदों की संख्या? जानिए कितनी हो सकती वैकेंसी
IOB Local Bank Officer Bharti 2025: राज्यवार रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | राज्य (State) | पदों की संख्या (Number of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | तमिलनाडु | 260 |
| 2. | उड़ीसा | 10 |
| 3. | महाराष्ट्र | 45 |
| 4. | गुजरात | 30 |
| 5. | पश्चिम बंगाल | 34 |
| 6. | पंजाब | 21 |
| कुल (Total) | 400 |
IOB Local Bank Officer Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय मार्कशीट/डिग्री सर्टिफिकेट में प्राप्त अंकों या परसेंटेज को भरना आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 मई 2025 के अनुसार की जाएगी आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की तथा दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
IOB Local Bank Officer Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹850
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹175
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एक बार जमा किया गया फीस वापस रिफंड नहीं किया जाएगा।
IOB Local Bank Officer Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
IOB Local Bank Officer Bharti 2025 किचन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है:
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
सबसे पहले उम्मीदवारों की एक ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें 140 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे जो चार खंडों में विभाजित होंगे। प्रत्येक खंड के लिए समय निश्चित होगा जिस के अंदर ही उम्मीदवारों को हर खंड को हल करना होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। लिखित परीक्षा का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
| विषय (Topic) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | अंक (Maximum Marks) | समयावधि (Time) |
|---|---|---|---|
| तार्किक क्षमता और कंप्यूटर योग्यता (Reasoning and computer aptitude) | 30 | 60 | 60 मिनट |
| सामान्य आर्थिक बैंकिंग जागरूकता (General/Economy/Banking awareness) | 40 | 40 | 30 मिनट |
| डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन (Data analysis and Interpretation) | 30 | 60 | 60 मिनट |
| अंग्रेजी ज्ञान (English knowledge) | 40 | 40 | 30 मिनट |
| कुल (Total) | 140 | 200 | 3 घंटे |
2. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण
ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को उनके आवेदन किए गए राज्य की स्थानीय भाषा में एक टेस्ट देना होगा इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार उस राज्य की भाषा बोल, पढ़ और समझ सकें।
3. साक्षात्कार
जो उम्मीदवार दोनों टेस्ट पास कर लेंगे उन्हें साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उनकी पर्सनैलिटी, बैंकिंग नॉलेज और कम्युनिकेशन स्किल्स आदि को परखा जाएगा।
तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
IOB Local Bank Officer Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की ऑफिसियल वेबसाईट www.iob.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Careers’ सेक्शन में ‘Recruitment of Local Bank Officers 2025-26’ लिंक पर क्लिक करें।
- जिस पोस्ट के लिए अप्लाई करना है उसे सेलेक्ट करके ‘Register Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके ई-मेल और एसएमएस (SMS) पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भेज दिया जाएगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें इसमें अपनी व्यक्तिगत डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, पता, कैटिगरी और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को जाँच करने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कॉटन कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (CCI) में 147 पदों पर सुनहरा मौका, 24 मई तक करें आवेदन



