ITBP Constable Bharti 2025: अगर आप एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं तो इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस बल (ITBP) में कांस्टेबल (GD) स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। ITBP ने कुल 133 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है जहाँ योग्य उम्मीदवार अपनी खेल प्रतिभा के आधार पर देश की प्रतिष्ठित फोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।
ऐसे युवा जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं वे इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च 2025 से शुरू भी हो चुकी है इसलिए देर ना करें और आज ही आवेदन करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में
ITBP Constable Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 3 मार्च 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 4 मार्च 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 2 अप्रैल 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 2 अप्रैल 2025
- परीक्षा/फिजिकल टेस्ट की संभावित तिथि – ITBP की ऑफिसियल वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें : Padma Awards 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करना है आवेदन !
ITBP Constable Bharti 2025: कुल रिक्तियाँ
क्रम संख्या (S.no.) | खेल (Sport) | रिक्तियाँ (Vacancies) | कुल रिक्तियाँ (Total Vacancies) | |
पुरुष (Male) | महिला (Female) | |||
1. | एथलेटिक्स | 11 | 14 | 25 |
2. | तैराकी | 7 | 0 | 7 |
3. | निशानेबाजी | 2 | 5 | 7 |
4. | बॉक्सिंग | 3 | 2 | 5 |
5. | भारोत्तोलन | 3 | 4 | 7 |
6. | ताइक्वांडो | 1 | 4 | 5 |
7. | तीरंदाजी | 2 | 4 | 6 |
8. | जिमनास्टिक | 2 | 4 | 6 |
9. | कबड्डी | 0 | 1 | 1 |
10. | आइस हॉकी | 0 | 4 | 4 |
11. | हॉकी | 1 | 0 | 1 |
12. | फुटबॉल | 1 | 0 | 1 |
13. | घुड़सवारी | 1 | 0 | 1 |
14. | कयाकिंग | 2 | 3 | 5 |
15. | कनोइंग | 2 | 4 | 6 |
16. | रोइंग | 2 | 3 | 5 |
17. | वॉलीबॉल | 1 | 0 | 1 |
18. | जूडो | 1 | 1 | 2 |
19. | कुश्ती | 1 | 1 | 2 |
20. | हैंडबॉल | 1 | 0 | 1 |
21. | आइस स्कीइंग | 1 | 1 | 2 |
22. | पावर लिफ्टिंग | 1 | 0 | 1 |
23. | खो-खो | 5 | 5 | 10 |
24. | साइकिलिंग | 14 | 0 | 14 |
25. | योगासन | 3 | 3 | 6 |
26. | पेनकक सिलट | 1 | 0 | 1 |
27. | बास्केटबॉल | 1 | 0 | 1 |
कुल (TOTAL) | 70 | 63 | 133 |
ITBP Constable Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
ITBP Constable Bharti 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ होना चाहिए।
खेल दक्षता (Sports Efficiency)
उम्मीदवार ने पिछले 2 वर्षों (तीन अप्रैल 2023 से 2 अप्रैल 2025 के बीच) में निम्नलिखित खेलों में भाग लिया हुआ हो या पदक जीता हो:
- ओलंपिक खेल
- विश्व चैंपियनशिप / विश्व कप
- एशियाई खेल
- राष्ट्रमंडल खेल
- युवा ओलंपिक खेल
- राष्ट्रीय खेल / राष्ट्रीय चैंपियनशिप
- अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट
- राष्ट्रीय स्कूल खेल
- ऑल इंडिया पुलिस खेल
आयु सीमा (Age Limit )
आयु की गणना 2 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए । जो अभ्यर्थी 2 अप्रैल 2002 के बाद और 2 अप्रैल 2007 के पहले जन्मे हैं वह आवेदन करने के पात्र हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल की छूट और अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
ITBP Constable Bharti 2025: आवेदन फीस
सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹100 है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट प्रदान की गई है।
उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
ITBP Constable Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
ITBP कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है:
1. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
सभी उम्मीदवारों का सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरीफाई किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता, जन्मतिथि, खेल उपलब्धियां और आरक्षण से संबंधित डॉक्यूमेंट्स को वेरीफाई करने के लिए प्रस्तुत करना होगा। केवल उन्हें उम्मीदवारों को अगले चरण में बुलाया जाएगा जिनके डॉक्युमेंट्स सही पाए जाएंगे।
2. शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test)
क्रम संख्या (S.no.) | मानक (Standard) | पुरुष (Male) | महिला (Female) |
---|---|---|---|
1. | ऊंचाई | 170 सेंटीमीटर | 157 सेंटीमीटर |
2. | छाती | 80 – 85 सेंटीमीटर (फुलाने पर 5 सेंटीमीटर का विस्तार आवश्यक) | लागू नहीं |
3. मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
अंतिम चरण में उम्मीदवारों का डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) किया जाएगा। इसमें शरीर की फिटनेस, आंखों की रोशनी, हड्डियों की मजबूती और अन्य शारीरिक क्षमताओं की जांच की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार अनफिट पाया जाता है तो उसे रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) के लिए एक और मौका दिया जाएगा।
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट उनके खेल उपलब्धियों और फिजिकल टेस्ट के आधार पर बनाई जाएगी।
ITBP Constable Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले सभी उम्मीदवारों ITBP के ऑफिसियल वेबसाईट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएँ।
- ‘New User Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ई-मेल और मोबाइल नंबर आदि डालकर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- यूज़र आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके लॉग इन करें और ऐप्लिकेशन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपने सभी विवरण जैसे- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धियों को सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म भरने और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क को जमा करें।
- ऐप्लिकेशन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुन जाँचें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।