JPSC APP Bharti 2025: अगर आप कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक लोक अभियोजक (Assistant Public Proscecutor) के 134 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2025 से शुरू होगी और 21 जुलाई 2025 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
JPSC APP Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 19 जून 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 29 जून 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 21 जुलाई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 22 जुलाई 2025
- परीक्षा की तिथि – सितंबर 2025 (संभावित)
यह भी पढ़ें: बिहार में विशेष अध्यापक के 7279 पदों पर बम्पर भर्ती, 2 जुलाई से आवेदन शुरू – पूरी जानकारी यहाँ देखें
JPSC APP Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | रिक्तियां (Vacancies) |
---|---|---|
1. | अनारक्षित (Unreserved) | 52 |
2. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 15 |
3. | अनुसूचित जाति (SC) | 13 |
4. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 35 |
5. | पिछड़ा वर्ग – 1 (BC-1) | 11 |
6. | पिछड़ा वर्ग – 2 (BC-2) | 8 |
कुल (Total) | 134 |
JPSC APP Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि (Law) में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर संचालन का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान किया जाएगा।
पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 2 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
JPSC APP Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹600
- अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹150
- झारखंड राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹600
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
JPSC APP Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
सहायक लोक अभियोजक (APP) के पद पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति तीन चरणों में होगी – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। आईए जानते हैं तीनों परीक्षाओं के बारे में विस्तार से:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी और इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जो 100 अंकों के होंगे। द्वितीय प्रश्न पत्र में LAW विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे जो कुल 200 अंकों के होंगे।
प्रश्न पत्र (Paper) | विषय (Subject) | कुल अंक (Total Marks) | समय (Time) |
---|---|---|---|
प्रथम प्रश्न पत्र | सामान्य अध्ययन | 100 | 2 घंटे |
द्वितीय प्रश्न पत्र | विधि विषय | 200 | 2 घंटे |
2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
क्रम संख्या (S.no.) | प्रश्न पत्र (Paper) | विषय (Subject) | कुल अंक (Total Marks) | समय (Time) |
---|---|---|---|---|
1. | प्रथम प्रश्न पत्र | सामान्य हिंदी | 100 | 3 घंटा |
2. | द्वितीय प्रश्न पत्र | अंग्रेजी | 100 | 3 घंटा |
3. | तृतीय प्रश्न पत्र | निबंध | 100 | 3 घंटा |
4. | चतुर्थ प्रश्न पत्र | सामान्य अध्ययन | 100 | 3 घंटा |
5. | पंचम प्रश्न पत्र | साक्ष्य एवं आपराधिक प्रक्रिया | 200 | 3 घंटा |
6. | षष्ठम प्रश्न पत्र | भारतीय दंड संहिता | 200 | 3 घंटा |
7. | सप्तम प्रश्न पत्र | भारतीय संवैधानिक विधि | 200 | 3 घंटा |
8. | अष्टम प्रश्न पत्र | आपराधिक माइनर एक्ट | 200 | 3 घंटा |
कुल (Total) | 1200 |
3. साक्षात्कार (Interview)
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उम्मीदवार की कानूनी समझ, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है। यह साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
JPSC APP Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ऑफिसियल वेबसाईट www.jpsc.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Online Application’ पर क्लिक करें और JPSC APP Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो ‘Click Here for New Registration’ बटन पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पता आदि डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, LLB डिग्री का विवरण आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटिगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPSC में नहीं हुए चयनित? अब ‘प्रतिभा सेतु’ से मिल सकती है सरकारी या प्राइवेट नौकरी!