JSSC Exam Calender 2025-26: जानिए कब होगी कौन सी परीक्षाएँ, पूरी लिस्ट यहाँ देखें

JSSC Exam Calender 2025-26

JSSC Exam Calender 2025-26: अगर आप झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 2025-26 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमें हजारों पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई है। इस साल JSSC द्वारा पुलिस सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, सहायक आचार्य, पैरामेडिकल स्टाफ जैसे लगभग 39,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अगर आप JSSC की तैयारी कर रहे हैं तो यह कैलेंडर आपके लिए जरूरी है। इसमें बताया गया है कि किस महीने कौन सी परीक्षा होगी, कितने पद होंगे, रिजल्ट कब तक आ सकता है। आईए जानते हैं कैलेंडर से जुड़ी पूरी जानकारी

JSSC Exam Calender 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियाँ

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर 2025-26 के अनुसार कुछ परीक्षाएँ संपन्न कराई जा चुकी है लेकिन उनका परीक्षा परिणाम आना बाकी है जबकि कुछ परीक्षाएँ 2025 में आयोजित कराई जाएँगी जिनका परीक्षा परिणाम 2025 और 2026 तक आने की संभावना है। परीक्षा आयोजन और उनके परिणामों से संबंधित तिथियां किस प्रकार हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा का नामनोटिफिकेशन जारी होने की तिथिपरीक्षा आयोजित होने की तिथिपरीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि
1.झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा – 20239 सितंबर 20238 सितंबर 2024 से 20 सितंबर 2024 तक संपन्नमई-2025
2.झारखंड मैट्रिक स्तर प्रतियोगिता परीक्षा- 202315 जून 202329 सितंबर 2024 को संपन्नजुलाई-2025
3.झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा – 202324 मई 2023जुलाई-2025 नवंबर-2025
4.झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 202319 जुलाई 2023अगस्त-2024 में संपन्ननवंबर-2025 एवं जनवरी-2026
5.झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा – 202320 दिसंबर 2023परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाईट पर जारी की जाएगीसूचित किया जाएगा
6.झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 202331 दिसंबर 2023जून-2025सितंबर-2025
7.इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 20236 अक्टूबर 2023अगस्त 2025दिसंबर-2025
8.झारखंड सचिवालय आशुलिपिक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 202413 अगस्त 2024जुलाई-2025नवंबर-2025
9.झारखंड स्नातक( तकनीकी / विशिष्ट) योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 202331 दिसंबर 2023जून-2025अक्टूबर-2025
10.झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा – 202428 जून 2024अगस्त-2025नवंबर-2025
11.झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा – 20254 अप्रैल 2025जुलाई-2025सितंबर-2025
12.झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2025मई 2025अक्टूबर-2025जनवरी-2026
13.झारखंड स्नातक (तकनीकी / विशिष्ट) योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2025जून 2025नवंबर-2025फरवरी-2026

यह भी पढ़ें: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन (ट्रेनी) के 200 पदों पर भर्ती, 10 मई तक करें आवेदन

JSSC Exam Calender 2025-26: पदों की संख्या

क्रम संख्यापरीक्षा का नामपदों की संख्या
1.झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा – 2023488
2.झारखंड मैट्रिक स्तर प्रतियोगिता परीक्षा- 2023455
3.झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा – 2023580
4.झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 202326001
5.झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा – 20234919
6.झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 20232532
7.इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023863
8.झारखंड सचिवालय आशुलिपिक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2024455
9.झारखंड स्नातक( तकनीकी / विशिष्ट) योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023492
10.झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा – 2024510
11.झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा – 202523
12.झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2025975
13.झारखंड स्नातक (तकनीकी / विशिष्ट) योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2025695
कुल (Total)38,988

JSSC Exam Calender 2025-26: ऐसे करें परीक्षा कैलेंडर 2025-26 डाउनलोड

  • सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ऑफिसियल वेबसाईट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
  • ‘What’s New’ सेक्शन में जाएँ।
  • ‘Tentative Examination Calender (Year 2025-26)’ पर क्लिक करें।
  • PDF को डाउनलोड करके उसे सुरक्षित रखें।

FAQ.
प्रश्न: JSSC Exam Calendar 2025-26 कब जारी हुआ?
उत्तर: 11 अप्रैल 2025 को।

प्रश्न: JSSC 2025-26 में कुल कितने पदों पर भर्ती की जानी है?
उत्तर: 38,988 पदों पर भर्ती की योजना है।

प्रश्न: JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
उत्तर: यह परीक्षा अक्टूबर-2025 में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UKSSSC ने सहकारी विभाग में सहायक निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी (ADO) के पदों पर निकाली भर्ती, 45 पदों पर जल्द करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top