JSSC Teacher Bharti 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने माध्यमिक आचार्य और कुरमाली सहित विभिन्न विषयों में कुल 1373 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो झारखंड राज्य में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं।
आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होकर 17 जुलाई 2025 तक चलेगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास B.Ed. या संबंधित शैक्षणिक योग्यता है वह जल्द से जल्द JSSC की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- कुल रिक्तियों, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
JSSC Teacher Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 जून 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 17 जुलाई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 19 जुलाई 2025
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की अंतिम तिथि – 21 जुलाई 2025
- आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि – 23 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025
- परीक्षा की तिथि – जल्द ही ऑफिसियल वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: स्कूलों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाने की संभावना, सरकार के फैसले पर सबकी नज़रें
JSSC Teacher Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | पदों की संख्या (No. of Pots) |
---|---|---|
1. | माध्यमिक आचार्य, राजनीति शास्त्र | 221 |
2. | माध्यमिक आचार्य, समाजशास्त्र | 159 |
3. | माध्यमिक आचार्य, मनोविज्ञान | 53 |
4. | माध्यमिक आचार्य, मानव शास्त्र | 21 |
5. | माध्यमिक आचार्य, दर्शन शास्त्र | 19 |
6. | माध्यमिक आचार्य, गृह विज्ञान | 96 |
7. | माध्यमिक आचार्य, भूगर्भ शास्त्र | 32 |
8. | माध्यमिक आचार्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग | 54 |
9. | माध्यमिक आचार्य, साइबर सिक्योरिटी एवं डाटा साइंस | 54 |
10. | माध्यमिक आचार्य, कंप्यूटर साइंस | 131 |
11. | माध्यमिक आचार्य, अप्लाइड इंग्लिश | 54 |
12. | माध्यमिक आचार्य, उर्दू | 92 |
13. | माध्यमिक आचार्य, संथाली | 83 |
14. | माध्यमिक आचार्य, बंगला | 25 |
15. | माध्यमिक आचार्य, मुण्डारी | 16 |
16. | माध्यमिक आचार्य, हो | 26 |
17. | माध्यमिक आचार्य, कुड़ुख | 24 |
18. | माध्यमिक आचार्य, कुरमाली | 10 |
19. | माध्यमिक आचार्य, नागपुरी | 21 |
20. | माध्यमिक आचार्य, पंचपरगनिया | 10 |
21. | माध्यमिक आचार्य, खोरठा | 18 |
22. | माध्यमिक आचार्य, उड़िया | 4 |
23. | विशेष शिक्षा आचार्य (माध्यमिक) | 150 |
कुल पद (Total Posts) | 1373 |
JSSC Teacher Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 50% अंकों (कुछ पदों के लिए 45%) के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
- राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. डिग्री धारक होना चाहिए।
आयुसीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयोग के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) एवं पिछड़ा वर्ग (BC) के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 2 वर्ष की तथा सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
JSSC Teacher Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क : ₹100
- झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क: ₹50
- अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क: ₹100
नोट: सभी उम्मीदवार अपना परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
JSSC Teacher Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
उम्मीदवारों का चयन एक मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा OMR या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) ली जा सकती है। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे जिसमें से प्रथम प्रश्नपत्र में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है अतः सभी उम्मीदवार बिना किसी दबाव के सभी प्रश्नों के उत्तर बेझिझक दे सकेंगे।
प्रश्न पत्र (Paper) | विषय (Subject) | अंक (Marks) |
प्रश्नपत्र – 1 | सामान्य ज्ञान (कंप्यूटर संचालन की सामान्य जानकारी सहित) | 100 |
हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा | 100 | |
प्रश्नपत्र – 2 | संबंधित विषय ज्ञान | 300 |
कुल अंक (Total Marks) | 500 |
JSSC Teacher Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार आयोग की ऑफिसियल वेबसाईट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
- ‘Online Application for JTMACCE-2025’ पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा होते ही आपके मोबाइल फोन और ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी आवश्यक जानकारी जैसे- व्यक्तिगत डीटेल्स, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही दर्ज करें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि का स्कैन किया हुआ कॉपी अपलोड करें।
- अपने केटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ₹51000 तक सैलरी