Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। वर्ष 2025 में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो रही है और इस बार यह यात्रा 30 जून से 25 अगस्त के मध्य आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 मई 2025 है अतः ऐसे यात्री जो कैलाश मानसरोवर यात्रा करना चाहते हैं वह जल्द से जल्द आवेदन करें।
आपको बता दें कि इस बार की यात्रा में 750 तीर्थ यात्रियों को शामिल किया जाएगा। आईए जानते हैं यात्रा से जुड़ी प्रमुख डीटेल्स जैसे- तिथि,मार्ग, खर्च आदि के बारे में
Kailash Mansarovar Yatra 2025: एक आध्यात्मिक यात्रा
कैलाश मानसरोवर यात्रा एक आध्यात्मिक यात्रा है जिस हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म के अनुयायी महत्वपूर्ण मानते हैं। यह यात्रा कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की ओर होती है जो भगवान शंकर के निवास स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। लाखों लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखने वाला यह आध्यात्मिक यात्रा इस साल जून से अगस्त के बीच में आयोजित की जाएगी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यह यात्रा लंबे समय तक Covid-19 महामारी के कारण बंद रही थी। आखिरी बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा 2019 में आयोजित की गई थी और अब 2025 में फिर से यात्रा शुरू हो रही है जो श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
Kailash Mansarovar Yatra 2025: आवेदन के लिए योग्यता
कैलाश मानसरोवर यात्रा एक चुनौतीपूर्ण और आध्यात्मिक अनुभव है जिसके लिए कुछ शारीरिक और मानसिक योग्यता की आवश्यकता होती है। भारत सरकार द्वारा इस यात्रा के लिए कुछ योग्यताएँ निर्धारित की गई है जो इस प्रकार से हैं:
- आवेदन करने वाला तीर्थ यात्री भारतीय नागरिक होना चाहिए। विदेशी नागरिक आवेदन करने के पात्र नहीं है भले ही वह ओसीआई (OCI) कार्ड धारक हों।
- यात्रा के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष तक होनी चाहिए।
- आवेदक का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 या उससे कम होना चाहिए।
- उम्मीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए क्योंकि यात्रा ऊंचाई पर होती है और कुछ जगहों पर ऑक्सीजन की मात्रा कम भी हो सकती है।
- यात्रा से पहले उम्मीदवार को एक मेडिकल चेकअप कराना होता है जिसमें उनका ब्लड प्रेशर, शुगर और दिल की स्थिति आदि की जाँच होती है। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या पाई जाती है तो उस तीर्थ यात्री को यात्रा के लिए चयनित नहीं किया जाता है।
Kailash Mansarovar Yatra 2025: चयन प्रक्रिया
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। इस यात्रा में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के बाद कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है:
- पंजीकरण (Registration): इच्छुक तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण की प्रक्रिया को समय पर पूरा करना होगा जो 13 मई 2025 तक समाप्त होगी। पंजीकरण के लिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट, फिटनेस सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना अनिवार्य है।
- लॉटरी प्रणाली (Lottery System): पंजीकरण के बाद तीर्थ यात्रियों का चयन, लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। इसमें चयन की प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर द्वारा की जाएगी जिससे किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। लॉटरी प्रणाली में लिंग संतुलन का भी ध्यान रखा जाएगा ताकि पुरुष और महिलाओं की संख्या में समानता बनी रहे।
- मेडिकल फिटनेस (Medical Fitness) : यात्रा में भाग लेने के लिए तीर्थ यात्रियों को शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है इसके लिए एक चिकित्सकीय फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा जिसमें यात्रा के लिए जरूरी शारीरिक स्वास्थ्य की पुष्टि की जाएगी।
नोट: चयनित तीर्थ यात्रियों को उनके चयन की जानकारी ई-मेल और मोबाइल एसएमएस के जरिए दी जाएगी। उम्मीदवार अपना नाम कैलाश मानसरोवर यात्रा की आधिकारिक वेबसाईट kmy.gov.in पर जाकर चयनित तीर्थ यात्रियों की सूची में भी जाँच सकेंगे।
Kailash Mansarovar Yatra 2025: कितनी होगी यात्रा फीस?
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन करते समय कोई अलग से आवेदन फीस नहीं ली जाएगी। यात्रा में शामिल होने के बाद बाकी का खर्च चुकाना पड़ता है आपको बता दें की यात्रा दो मार्गो से हो रही है और दोनों मार्गों का खर्च अलग-अलग हो सकता है जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:
1. लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड रूट) से यात्रा का खर्च
खर्च का विवरण | राशि |
---|---|
पंजीकरण की पुष्टि राशि | ₹5000 |
यात्रा की मुख्य राशि | ₹51,000 |
मेडिकल टेस्ट का खर्च | ₹5,500 |
चीनी वीजा शुल्क | ₹2,400 |
खाना बनाने वालों (Cook) की मजदूरी | जरूरत के हिसाब से |
तिब्बत क्षेत्र में रहने, खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट, इमीग्रेशन आदि का खर्च | 1200 USD (लगभग ₹1,00,000 से ₹1,0,5000) |
2. नाथु ला दर्रे (सिक्किम रूट) से यात्रा खर्च
खर्च का विवरण | राशि |
---|---|
पंजीकरण की पुष्टि राशि | ₹5000 |
यात्रा की मुख्य राशि | ₹51,000 |
मेडिकल टेस्ट का खर्च | ₹5,500 |
चीनी वीजा शुल्क | ₹2,400 |
दिल्ली से बागडोगरा दिल्ली फ्लाइट का खर्च | ₹20,000 |
तिब्बत क्षेत्र में रहने, खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट, इमीग्रेशन आदि का खर्च | 2400 USD (लगभग ₹2,00,000 से ₹2,10,000) |
नोट: मार्ग और सुविधाओं के अनुसार खर्च अलग-अलग है। अगर बात लिपुलेख दर्रे कि की जाए तो यह मार्ग थोड़ा कठिन है लेकिन सबसे प्रचलित और ऐतिहासिक मार्ग माना जाता है। नाथु ला दर्रा वाला मार्ग थोड़ा आरामदायक है क्योंकि यहां ज्यादातर रास्ता वाहन से तय किया जाता है।
Kailash Mansarovar Yatra 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी आवेदक कैलाश मानसरोवर यात्रा की आधिकारिक वेबसाईट kmy.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘यात्रा के लिए आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप पहली बार यात्रा कर रहे हैं और नए यूजर हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा इसलिए ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात अपने ई-मेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी जैसे- नाम, पता, पासपोर्ट नंबर, ब्लड ग्रुप, संपर्क विवरण और आप जिस रूट से जाना चाहते हैं उसकी प्राथमिकता आदि डीटेल्स दर्ज करें।
- सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे –भारतीय पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और मेडिकल सर्टिफिकेट आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।