MPESB Paramedical Bharti 2025: अगर आप मेडिकल या हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Paramedical Group-5 CRE भर्ती 2025 के तहत 752 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें Pharmacist, OT Technician, Physiotherapist, Opthalmic Assistant सहित कई पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस भर्ती में 12वीं, डिप्लोमा या डिग्री धारक उमीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें।
MPESB Paramedical Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 22 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 28 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 11 अगस्त 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 11 अगस्त 2025
- आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि – 16 अगस्त 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – सितंबर 2025 के मध्य
- लिखित परीक्षा की तिथि – 27 सितंबर 2025 (संभावित)
यह भी पढ़ें: IB में बनें अफसर, 3717 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए योग्यता से चयन तक पूरी जानकारी
MPESB Paramedical Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | पदों की संख्या (Number of Posts) |
---|---|---|
1. | फिजियोथैरेपिस्ट (Physiotherapist) | 41 |
2. | काउंसलर (Councilor) | 10 |
3. | फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (Pharmacist grade-2) | 313 |
4. | नेत्र सहायक (Ophthalmologist Assistant) | 100 |
5. | ओटी टेक्नीशियन (OT technician) | 288 |
कुल (Total) | 752 |
MPESB Paramedical Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification) |
---|---|---|
1. | फिजियोथैरेपिस्ट (Physiotherapist) | B.P.T (Bachelor of physiotherapy) + MP सहायक परिषद पंजीकरण |
2. | काउंसलर (Councilor) | मास्टर ऑफ़ सोशल वर्कर (MSW) / PG diploma in counseling and family therapy |
3. | फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (Pharmacist grade-2) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा भौतिक विज्ञान विषय के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. D.pharm / B.pharm + MP फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण |
4. | नेत्र सहायक (Ophthalmologist Assistant) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा भौतिक विज्ञान विषय के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आप्थाल्मिक अस्सिटेंट या ऑप्टोमेट्री में 2 वर्ष का डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
5. | ओटी टेक्नीशियन (OT technician) | 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जीव विज्ञान रसायन विज्ञान तथा भौतिक विज्ञान विषय के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से ऑपरेशन थियेटर टेक्निशियन का 1 वर्ष का सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्राप्त होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिलाओं और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
MPESB Paramedical Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹500 प्रति प्रश्नपत्र
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं दिव्यांगजनों (PwD) के लिए आवेदन फीस : ₹250 प्रति प्रश्नपत्र
- मध्य प्रदेश राज्य से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹500 प्रति प्रश्नपत्र
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
MPESB Paramedical Bharti 2025: परीक्षा योजना
यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में होगी जिसमें एक प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा। कुल 100 अंकों की इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | अंक (Marks) |
---|---|---|
1. | सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अभिरुचि` | 25 |
2. | तकनीकी ट्रेड पर आधारित प्रश्न | 75 |
कुल (Total) | 100 |
MPESB Paramedical Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिसियल वेबसाईट esb.mp.gov.in पर जाएँ।
- Paramedical Bharti 2025 लिंक पर क्लिक करें और ‘New Registration’ का विकल्प चुनें और अपना नाम, जन्मतिथि, ई-मेल, मोबाइल नंबर आदि भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पद चयन और परीक्षा केंद्र आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि का स्कैन किया हुआ कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2 महीने की ट्रेनिंग और 25% सब्सिडी से शुरू करें अपना कृषि बिजनेस, खेती को बनाएँ कमाई का जरिया