MPESB प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना संजोये, शिक्षक चयन परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 13089 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी 12वीं पास हैं और D.El.Ed. या B.Ed जैसी शैक्षणिक योग्यता रखते हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 1 अगस्त 2025 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPESB प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 12 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 जुलाई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 1 अगस्त 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 1 अगस्त 2025
- आवेदन फार्म में संशोधन करने की तिथि – 18 जुलाई से 6 अगस्त 2025
- परीक्षा की तिथि – 31 अगस्त 2025 से प्रारंभ
यह भी पढ़ें: बिहार में Tutor (Nursing) के 498 पदों पर बंपर वैकेंसी, B.sc/M.Sc नर्सिंग वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
MPESB प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: केटेगरी वाइज़ पदों की संख्या
1. स्कूल शिक्षा विभाग
| पद विवरण (Post Detail) | कैटिगरी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
| नवीन पद | गेस्ट टीचर (Guest Teacher) | 4060 |
| नॉन गेस्ट टीचर (Non-Guest Teacher) | 4440 | |
| बैकलॉग पद | गेस्ट टीचर (Guest Teacher) | 798 |
| नॉन गेस्ट टीचर (Non-Guest Teacher) | 852 | |
| कुल (Total) | 10150 | |
2. जनजातीय कार्य विभाग
| क्रमांक (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | प्राथमिक शिक्षक विज्ञान | 1416 |
| 2. | प्राथमिक शिक्षक (अतिथि एवं गैर अतिथि केटेगरी) | 1523 |
| कुल (Total) | 2939 |
MPESB प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 या 2024 उत्तीर्ण की हो।
- कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं या उसके समकक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा किया हो।
- प्राथमिक शिक्षक (विज्ञान) पद हेतु उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा किया होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनारक्षित वर्ग की महिलाओं उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
MPESB प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: आवेदन फीस
- सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹500
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹250
- बैकलॉग पदों हेतु उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं। कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क ₹60 अतिरिक्त देना होगा जबकि रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹20 पोर्टल शुल्क देना होगा।
MPESB प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: परीक्षा योजना
| क्रम संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|---|
| 1. | हिंदी भाषा (Hindi Language) | 15 | 15 |
| 2. | अंग्रेजी भाषा (English Language) | 15 | 15 |
| 3. | गणित (Mathematrics) | 20 | 20 |
| 4. | विज्ञान (Science) | 30 | 30 |
| 5. | सामाजिक विज्ञान (Social Science) | 20 | 20 |
| कुल (Total) | 100 | 100 |
नोट: परीक्षा में सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का कोई प्रावधान नहीं होगा अतः सभी उम्मीदवार बिना किसी दबाव के सभी प्रश्नों को अटेंप्ट कर सकेंगे।
MPESB प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) की ऑफिसियल वेबसाईट esb.mp.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Online Form’ बटन पर क्लिक करें।
- अगर आप रजिस्टर्ड नहीं है तो ‘सिटिजन रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें और अपना मनचाहा यूजर आईडी और पासवर्ड, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी आवश्यक डिटेल्स जैसे- नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सरकारी बैंकों में होगी 50000 भर्तियाँ, SBI, PNB और CBI जैसे बैंकों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका!



