MPPSC Exam 2025: 16 फरवरी को होगी राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, जानें पूरी जानकारी

MPPSC Exam 2025

MPPSC Exam 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को होने जा रहा है। इस परीक्षा के जरिए राज्य सेवा में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आपने मध्यप्रदेश राज्य सेवा की इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और प्रारंभिक (Preliminary) परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं तो परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस, ऐडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां यहाँ प्रदान की जाएंगी।
प्रारंभिक परीक्षा मध्यप्रदेश के 52 जिलों मे आयोजित करायी जाएगी और इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आइए जानते हैं परीक्षा से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में

MPPSC Exam 2025: क्या होगा प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न ?

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में दो पेपर होंगे जिसमें प्रथम पेपर सामान्य अध्ययन और दूसरा पेपर सामान्य
अभिरुचि
परीक्षण का होगा। प्रत्येक पेपर में प्रश्नों की संख्या 100 होगी तथा प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण दिन नीचे दिए जा रहे हैं:

  • प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा ।
  • दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार की प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा ऑफलाइन मोड में अर्थात OMRआधारित होगी।
  • 2nd पेपर क्वालीफाइंग नेचर का होगा जिसमें सभी अभ्यर्थियों को न्यूनतम मार्क्स लाना अनिवार्य है।
  • इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।

MPPSC Exam 2025: कितने जिलों में होगी परीक्षा?

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 16 फरवरी 2025 को होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 52 जिलों में आयोजित करायी जाएगी अर्थात परीक्षा के लिए केंद्र मध्यप्रदेश के 52 जिलों में बनेंगे। अगर प्रमुख परीक्षा केंद्रों की बात करें तो इनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपु,र उज्जैन, सागर, रतलाम, रीवा, विदिशा, दतिया आदि शामिल हैं।
प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यक्तिगत परीक्षा केंद्र की जानकारी अभ्यर्थी के ऐडमिट कार्ड में प्रदान की जाएगी। इस ऐडमिट कार्ड को आप आयोग की आधिकारिक वेबसाईट mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

MPPSC Exam 2025: प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस

1. सामान्य अध्ययन (पेपर-Ⅰ)

  1. मध्यप्रदेश का इतिहास संस्कृति और साहित्य : इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के प्रमुख राजवंश और उनकी महत्वपूर्ण घटनाएँ, स्वतंत्रता संग्राम में मध्यप्रदेश का योगदान, प्रमुख कलाएं जैसे- मूर्ति कला, लोक संगीत और लोक साहित्य, मध्य प्रदेश की प्रमुख भाषाएं, जनजातियां और उनका योगदान, विश्व धरोहर स्थल और प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल सम्मिलित है।
  2. भारत का इतिहास : इसके अंतर्गत प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन और मध्यकालीन भारत की मुख्य घटनाएँ और प्रशासनिक, सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था, सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन आदि शामिल हैं।
  3. मध्यप्रदेश का भूगोल : इस विषय के अंतर्गत भौगोलिक स्वरूप, प्रमुख नदियाँ, झीलें, वन और खनिज संसाधन और प्राकृतिक आपदाओं तथा जनसंख्या वृद्धि, वितरण और शहरीकरण के बारे में पूछा जाएगा।
  4. भारतीय संविधान और शासन प्रणाली : भारतीय संविधान की विशेषताएं, नागरिको के मौलिक अधिकार और कर्तव्य, केंद्र और राज्य के बीच संबंध तथा मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और पंचायतीराज।
  5. भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास : भारत और मध्य प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना, रोजगार सृजन और कौशल विकास आदि।
  6. विज्ञान पर्यावरण एवं स्वास्थ्य : इसके अंतर्गत विज्ञान की प्रमुख शाखाओं का का प्रारंभिक ज्ञान, भारत के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान एवं उनकी उपलब्धियाँ, उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, मानव शरीर संरचना, पोषण आहार, पोषक तत्व एवं कुपोषण, आनुवांशिक रोग, स्वास्थ्य नीति एवं कार्यक्रम, सतत विकास की अवधारणा एवं एस.डी.जी. आदि सम्मिलित हैं।
  7. अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, मध्यप्रदेश की समसामयिक घटनाएँ
  8. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी : इसके अंतर्गत कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, इंटरनेट तथा सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में पूछा जाएगा।
  9. मध्यप्रदेश की जनजातियां : इस टॉपिक के अंतर्गत मध्यप्रदेश में जनजातियों का भौगोलिक विस्तार व उनसे संबंधित संवैधानिक प्रावधान, मध्य प्रदेश की प्रमुख जनजातियों, विशेष पिछड़ी जनजाति एवं घुमंतू जातियों और जनजातियों के कल्याण के लिए योजनाएं, जनजातीय संस्कृति परंपराएं, विशिष्ट कलाएं, त्योहार, उत्सव, भाषा, बोली एवं साहित्य आदि को सम्मानित किया गया है।

2. सामान्य अभिरुचि परीक्षण (पेपर-ⅠⅠ)

  • हिंदी और अंग्रेजी में गद्यांशों की समझ संचार के विभिन्न रूप और प्रभावी संप्रेषण के सिद्धांत।
  • तर्कशक्ति, विश्लेषण और निष्कर्ष निकालने की क्षमता।
  • विभिन्न सामाजिक परिस्थितियों में निर्णय लेने और समस्याओं के समाधान की क्षमता।
  • संख्यात्मक क्षमता, तार्किक तर्कशक्ति और डेटा व्याख्या।
  • संख्याएँ, उनके संबंध और परिमाण का क्रम आदि।
  • चार्ट, ग्राफ, तालिका, डेटा पर्याप्तता आदि।
  • हिंदी गद्यांशों की समझ (दसवीं कक्षा स्तर)।

MPPSC Exam 2025: कब कर सकेंगे ऐडमिट कार्ड डाउनलोड?

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 लिए ऐडमिट कार्ड सभी अभ्यर्थी 11 फरवरी 2025 इसे डाउनलोड कर पाएंगे। ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए
अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है और वहाँ से ऐडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म की तारीख दर्ज करके ऐडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

MPPSC Exam 2025: अंतिम दिनों की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 16 फरवरी 2025 को करवाना निश्चित हुआ है। तिथि नजदीक आ रही है और इस समय इस स्मार्ट रिवीजन और परीक्षा रणनीति को अपनाना बहुत आवश्यक है। आपको यहाँ कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं:

  • प्रारंभिक परीक्षा के अंतिम कुछ दिन बचे हुए इसलिए पूरे सिलेबस को दोबारा पड़ने की बजाय महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस करें जैसे इतिहास भूगोल
    अर्थव्यवस्था संविधान और समसामयिक घटनाओं के महत्वपूर्ण बिंदुओं को बार बार रिवाइज़ करें।
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पिछले कुछ वर्षों के प्रश्नपत्र को हल करें।
  • डेली एक मॉक टेस्ट दें और अपनी स्पीड और एक्युरेसी को जाँचें।
  • सिलेबस के अनुसार आपके जो टॉपिक्स मजबूत है उनसे संबंधित प्रश्नों को पहले हल करें।
  • पिछले 1 साल के करंट अफेयर्स को जरूर दोहराएँ और मध्यप्रदेश एवं भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और बजट से जुड़े सवालों को प्राथमिकता में रखें।
  • संख्यात्मक क्षमता, तार्किक तर्कशक्ति और डेटा व्याख्या पर ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें और गणितीय प्रश्नों को हल करने के लिए शॉर्ट ट्रिक्स का इस्तेमाल करना सीखें।
  • प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है इसलिए जहाँ तक हो सके ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top