MPPSC Recruitment 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग में उप संचालक, प्राचार्य वर्ग-2 और सहायक संचालक (तकनीकी) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 14 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ें अन्य डिटेल्स जैसे- आवेदन तिथि, कुल रिक्तियों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस (FMA) पर नया अपडेट, जानिए पूरी डिटेल्स
MPPSC Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 14 फरवरी 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 13 मार्च 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 13 मार्च 2025
- आवेदन फार्म में संशोधन करने की तिथि : 19 फरवरी से 15 मार्च 2025
- परीक्षा तिथि : जून 2025 (संभावित)
MPPSC Recruitment 2025: कुल रिक्तियाँ
क्रम संख्या | पद का नाम | कुल पद | वेतनमान |
---|---|---|---|
1. | उप संचालक | 1 | ₹67,300 – ₹2,06,900 |
2. | प्राचार्य ग्रेड-2 | 26 | ₹56,100 – ₹1,77,500 |
3. | सहायक संचालक (तकनीकी) | 1 | ₹56,100 – ₹1,77,500 |
कुल | 28 |
MPPSC Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
उप संचालक | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारक होना चाहिए। 2. वृहद एवं मध्यम उद्योगों में कार्य करने का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होना चाहिए। यह अनुभव डिग्री धारकों के लिए दो वर्ष तथा डिप्लोमा धारकों के लिए सात वर्ष निर्धारित किया गया है। |
प्राचार्य ग्रेड-2 | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारक होना चाहिए। 2. डिप्लोमा धारक को वृहद एवं मध्यम उद्योगों में कार्य करने का 5 वर्ष का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होना चाहिए। |
सहायक संचालक (तकनीकी) | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारक होना चाहिए। 2. डिप्लोमा धारक को वृहद एवं मध्यम उद्योगों में कार्य करने का 5 वर्ष का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के नियमानुसार दी जाएगी।
MPPSC Recruitment 2025: आवेदन फीस
श्रेणी (Category) | आवेदन फीस (Application Fees) |
---|---|
सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर) | ₹500 |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रिमी लेयर)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/दिव्यांग वर्ग | ₹250 |
मध्य प्रदेश के बाहर के निवासी अभी श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन फीस | ₹500 |
नोट: सभी अभ्यर्थी अपना आवेदन फीस 13 मार्च 2025 तक ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
MPPSC Recruitment 2025: परीक्षा,केंद्र और चयन
उप संचालक, प्राचार्य ग्रेड-2 एवं सहायक संचालक (तकनीकी) पदों पर भर्ती के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा OMR आधारित परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए हैं: भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर की जाएगी।
MPPSC Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सर्वप्रथम मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाईट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
- अब संबंधित भर्ती के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब ऐप्लिकेशन फॉर्म के सामने ‘Action’ बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें और उसमें अपने सभी विवरण सही और स्पष्ट भरें।
- अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म भरने की पश्चात् आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फार्म में भरे गए अपने सभी विवरण की पुनः जांच करें और यदि सब कुछ सही है तो ‘SUBMIT’ बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म को जमा करने के पश्चात आप प्रिंटआउट ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Pashudhan Sahayak Bharti 2025, पदों की संख्या में हुई वृद्धि, सिलेबस में बदलाव, जाने पूरी डिटेल्स