MPPSC Veterinary Exam 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा सहायक (शल्यज्ञ) (Veterinary Assistant (Surgeon)) के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी से 19 फरवरी 2025 तक लिए गए थे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 192 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
अब आयोग ने इस भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है और यह परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। आईए जानते हैं परीक्षा से जुड़ी अन्य डीटेल्स जैसे- परीक्षा शेड्यूल, परीक्षा पैटर्न, तैयारी टिप्स आदि के बारे में
MPPSC Veterinary Exam 2025: परीक्षा तिथि और शेड्यूल
पशु चिकित्सा सहायक (शल्यज्ञ) भर्ती परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा के समय के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन आमतौर पर यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित की जाती है।
परीक्षा शेड्यूल और परीक्षा केंद्र के बारे में आधिकारिक सूचना आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा। अतः सभी अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग की वेबसाईट को विज़िट करते रहें।
MPPSC Veterinary Exam 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
MPPSC पशु चिकित्सा सहायक (शल्यज्ञ) भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया मुख्यतः दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा (OMR आधारित) का आयोजन किया जाएगा जिसमें सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिसमें सफल होने पर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
प्रथम चरण में वस्तुनिष्ठ प्रकार का लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो OMR आधारित होगा। इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जो 450 अंकों का होगा। परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
आपको बता दें कि लिखित परीक्षा दो खंड में आयोजित की जाएगी प्रथम खंड में सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न और द्वितीय खंड में पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
खंड (Part) | विषय (Topic) | प्रश्नों की संख्या (Number of Questions) | कुल अंक (Total Marks) |
---|---|---|---|
खंड ‘अ’ | सामान्य अध्ययन | 50 | 150 |
खंड ‘ब’ | पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान | 100 | 300 |
कुल (Total) | 150 | 450 |
साक्षात्कार (Interview)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार 50 अंकों का होगा जिसमें परीक्षार्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक लाने का दबाव नहीं होगा।
MPPSC Veterinary Exam 2025: परीक्षा पाठ्यक्रम
1. सामान्य अध्ययन (खंड ‘अ’)
इस खंड में मध्य प्रदेश और भारत से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल है:
- मध्य प्रदेश का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था
- भारत का संविधान, पंचायती राज, शासन प्रणाली
- करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय)
- सामान्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण और पारिस्थितिकी
- सामान्य गणित और तर्कशक्ति
2. पशु चिकित्सा विज्ञान (खंड ‘ब’)
इस खंड में पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान से संबंधित प्रश्न सम्मिलित होंगे:
- पशु शरीर रचना और शरीर क्रिया विज्ञान
- पशु पोषण और आहार विज्ञान
- पशु प्रजनन और प्रसूति विज्ञान
- पशु रोग विज्ञान और रोग नियंत्रण
- पशु शल्य चिकित्सा
- पशु फार्माकोलॉजी और विष विज्ञान
- पशु प्रबंधन और उत्पादन तकनीक
- पशु चिकित्सा न्यायशास्त्र और नैतिकता
MPPSC Veterinary Exam 2025: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ऑफिसियल वेबसाईट mppsc.mp.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Admit Cards’ बटन पर क्लिक करें।
- पशु चिकित्सा सहायक (शल्यज्ञ) भर्ती 2024 से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
नोट: सभी उम्मीदवार MPPSC Veterinary Exam 2025 के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) 9 मई 2025 से डाउनलोड कर सकेंगे।
MPPSC Veterinary Exam 2025: कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स
चूँकि अब जब पशु चिकित्सा सहायक (शल्यज्ञ) भर्ती परीक्षा 18 मई 2025 को है और एक महीने से भी कम समय बचा है तो सभी उम्मीदवारों को स्मार्ट और फोकस्ड तैयारी करनी होगी। हर दिन कम से कम 6 से 8 घंटे की पढ़ाई का लक्ष्य रखें।
अब नए टॉपिक्स शुरू करने के बजाय रिवीजन पर ज्यादा ध्यान दें और और प्रत्येक 2 दिन में एक फुल मॉक टेस्ट अवश्य दें इससे आपको टाइम मैनेजमेंट और कमजोर टॉपिक का पता चलेगा। पशु चिकित्सा से संबंधित प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इस टॉपिक से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो निर्णायक सिद्ध हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के 7500 पदों पर बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द