NIACL AO Bharti 2025: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने वर्ष 2025 के लिए Administrative Officer (AO) – Scale 1 के कुल 550 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। यह अवसर उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो बीमा क्षेत्र में सरकारी नौकरी के साथ स्थिर और उच्च वेतन वाली करियर की तलाश कर रहे हैं। चयनित उम्मीदवारों को मेट्रो शहरों में लगभग ₹90,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएँगी।
आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है अतः योग्य उम्मीदवार बिना देर किए जल्द से जल्द आवेदन करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स जैसे शैक्षणिक योग्यता चयन प्रक्रिया के बारे में
NIACL AO Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 6 अगस्त 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 अगस्त 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 30 अगस्त 2025
- प्रारंभिक परीक्षा की तिथि – 14 सितंबर 2025
- मुख्य परीक्षा की तिथि – 29 अक्टूबर 2025
- इंटरव्यू की तिथि – नवंबर 2025 (संभावित)
यह भी पढ़ें: SSC officer के 260 पदों पर आवेदन शुरू, नौसेना में करियर का सुनहरा अवसर – जल्द करें आवेदन
NIACL AO Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no,) | पद का नाम (Name of Post) | पदों की संख्या (No. of Post) |
|---|---|---|
| 1. | Risk Engineers | 50 |
| 2. | Automobile engineers | 75 |
| 3. | Legal specialists | 50 |
| 4. | Accounts specialists | 25 |
| 5. | Administrative officer (Health) | 50 |
| 6. | IT specialists | 25 |
| 7. | Business analysts | 75 |
| 8. | Company secretary | 2 |
| 9. | Actuarial specialists | 5 |
| 10. | Generalists | 193 |
| कुल (Total) | 550 |
NIACL AO Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
1. Generalists पदों के लिए
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/स्नातकोत्तर (सामान्य वर्ग की उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% तथा SC, ST और PwD के उम्मीदवारों के लिए 55%) की डिग्री होनी चाहिए।
2. Specialists पदों के लिए
| क्रम संख्या | पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|
| 1. | Risk Engineers | किसी भी डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग (Graduation/Post-graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 2. | Automobile engineers | ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में B.E./ B.Tech/ M.E./ M.Tech उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 3. | Legal specialists | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों (SC, ST और PwD के लिए 55%) के साथ Law उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 4. | Accounts specialists | CA/CMA उत्तीर्ण होना चाहिए और 60% अंकों (SC, ST और PwD के लिए 55%) के साथ स्नातक या स्नातक को उत्तर भी होना चाहिए। |
| 5. | Administrative officer (Health) | किसी प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ M.B.B.S / M.D. / M.S. या PG – medical degree या B.D.S M.D.S या BAMS/ BHMS उत्तीर्ण होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
NIACL AO Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹850
- अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹100
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
NIACL AO Bharti 2025: ₹90000 तक वेतन
NIACL में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹90,000 का वेतन दिया जाएगा जिसमें ₹50,925 रुपए बेसिक पे और इसके अलावा कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएगी जिनमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यातायात भत्ता (TA) और मेडिकल सुविधाएं भी शामिल हैं। यह पैकेज सरकारी नौकरी के साथ स्थिरता और निजी सेक्टर जैसी आकर्षक सैलरी दोनों का कांबिनेशन है।
NIACL AO Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
NIACL AO Bharti 2025 के तहत प्रशासनिक अधिकारी (AO) के पदों पर चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन तथा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 3 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें अंग्रेजी, तर्क क्षमता और मात्रात्मक योग्यता से संबंधित प्रश्न होंगे।
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (Number of questions) | अधिकतम अंक (maximum marks) | निर्धारित समय (allotted time) |
|---|---|---|---|
| अंग्रेजी भाषा (English language) | 30 | 30 | 20 मिनट |
| तर्क क्षमता (Reasoning ability) | 35 | 35 | 20 मिनट |
| मात्रात्मक योग्यता (Quantitative aptitude) | 35 | 35 | 20 मिनट |
| कुल (Total) | 100 | 100 | 60 मिनट |
2. मुख्य परीक्षा (Mains examination)
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जिसका अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार की होगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र 200 अंकों की होगी और वर्णनात्मक प्रश्नपत्र 30 अंकों की होगी। प्रत्येक पेपर में न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है।
1. वस्तुनिष्ठ परीक्षा (Objective test)
Generalists पदों के लिए
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (Number of questions) | अधिकतम अंक (maximum marks) | निर्धारित समय (allotted time) |
|---|---|---|---|
| तर्क क्षमता | 50 | 50 | 40 मिनट |
| अंग्रेजी भाषा | 50 | 50 | 40 मिनट |
| सामान्य जागरूकता | 50 | 50 | 30 मिनट |
| मात्रात्मक योग्यता | 50 | 50 | 40 मिनट |
| कुल (Total) | 200 | 200 | 150 मिनट (ढाई घंटे) |
Specialists पदों के लिए
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (Number of questions) | अधिकतम अंक (maximum marks) | निर्धारित समय (allotted time) |
|---|---|---|---|
| तर्क क्षमता | 40 | 40 | 30 मिनट |
| अंग्रेजी भाषा | 40 | 40 | 30 मिनट |
| सामान्य जागरूकता | 40 | 40 | 25 मिनट |
| मात्रात्मक योग्यता | 40 | 40 | 30 मिनट |
| तकनीकी एवं व्यवसायिक ज्ञान | 40 | 40 | 35 मिनट |
| कुल (Total) | 200 | 200 | 150 मिनट (ढाई घंटे) |
2. वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive test)
वर्णनात्मक परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम में ही आयोजित की जाएगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद यह परीक्षा शुरू होगी जिसमें आपको टाइपिंग करके परीक्षा देनी होगी। इसके अंतर्गत उम्मीदवारों को इंग्लिश लेटर तथा अंग्रेजी में निबंध लिखना होगा जो कुल 30 अंकों का होगा।
3. साक्षात्कार (Interview)
मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो चुने हुए सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा (80% वेटेज) और इंटरव्यू (20% वेटेज) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी जिसमें जिन अभ्यर्थियों का नाम आएगा उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
नोट: वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर सही उत्तर में से 1/4अंक की कटौती की जाएगी।
NIACL AO Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार NIACL की ऑफिसियल वेबसाईट www.newindia.co.in पर जाएं।
- ‘Apply Online’ पर क्लिक करके ‘Click Here for New Registration’ ऑप्शन को चुनें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी आदि डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत डिटेल, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जरूरी जानकारियां सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विभिन्न बैंकों में 10,277 पदों पर बंपर भर्ती, ग्राहक सेवा सहायक (CSA) के पदों पर मौका जल्द करें आवेदन



