Padma Award 2025: ओसामू सुजुकी, शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण, जानें 2025 के अन्य पद्म पुरस्कारों के बारे में

Padma Award 2025

Padma Award 2025: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा की। इस वर्ष 139 हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा जिसमें 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्मभूषण और 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की सूची में विज्ञान, कला, चिकित्सा, खेल, समाज सेवा आध्यात्मिकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मिलित किया गया है।
आपको बता दें कि अभी सिर्फ नामों की घोषणा की गई है। ये पद्म पुरस्कार मार्च/अप्रैल 2025 में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाएँगे।

Padma Award 2025: राष्ट्र के सर्वोच्च योगदानकर्ताओ को मिला सम्मान

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों और आध्यात्मिकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया हो। इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों के बारे में आइए डिटेल्स में जानते हैं:

पद्मविभूषण (Padma Vibhushan)

इस वर्ष 7 हस्तियों को पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है जिन्होंने विज्ञान संगीत और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। जिन सात हस्तियों को वर्ष 2025 का पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं – श्री दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी, न्यायाधीश (रिटायर्ड) श्री जगदीश सिंह खेहर, श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम, श्री एम.टी. वासुदेवन नायर, श्री ओसामू सुजुकी और श्रीमती शारदा सिन्हा

पद्मभूषण (Padma Bhushan)

भारत सरकार द्वारा इस बार पद्मभूषण सम्मान से 19 हस्तियों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने चिकित्सा समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की है। इन 19 सम्मानित हस्तियों का नाम इस प्रकार है:

नाम (Name )क्षेत्र (Field )नाम (Name )क्षेत्र (Field )
श्री ए सूर्य प्रकाश साहित्य और शिक्षा जर्नलिज्मश्री पंकज पटेल व्यापार और उद्योग
श्री अनंतनाग कला श्री पंकज उधास कला
श्री विवेक देवरॉय साहित्य और शिक्षा श्री राम बहादुर राय साहित्य और शिक्षा – जर्नलिज्म
श्री जतिन गोस्वामी कला साध्वी ऋतम्भरा सामाजिक कार्य
श्री जोस चाको पेरियपपुरम मैडिसिन श्री एस अजित कुमार कला
श्री कैलाश नाथ दीक्षित पुरातत्व श्री शेखर कपूर कला
श्री मनोहर जोशी सार्वजनिक मामलेमिसेज शोभना चन्द्रकुमार कला
श्री नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी व्यापार और उद्योगश्री सुशील कुमार मोदी सार्वजनिक मामले
श्री नंदमुरी बालकृष्ण कला श्री विनोद धामविज्ञान और इंजीनियरिंग
श्री पीआर श्रीजेशखेल

पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri)

113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिनके नामों की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई है। इन हस्तियों में खिलाड़ी, किसान, कलाकार और समाजसेवी शामिल हैं। कुछ प्रमुख नामों में श्री अरिजीत सिंह, श्री हरविंदर सिंह एवं श्री जोनास मसेट्टी शामिल हैं। पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए हस्तियों के नामों की लिस्ट आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Padma Award 2025: क्या है पद्म पुरस्कार और क्यों दिए जाते हैं?

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान होते हैं, जो व्यक्तियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए असाधारण योगदान को मान्यता देते हैं। यह पुरस्कार समाज, देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।
इन पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी और इसे भारत सरकार द्वारा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदान किया जाता था परन्तु पिछले कुछ सालों से गणतंत्र दिवस पर इन पुरस्कारों की घोषणा होती है और इसे महामहिम राष्ट्रपति द्वारा मार्च/अप्रैल के महीने में प्रदान किया जाता है।

Padma Award 2025: पद्म पुरस्कार 2025 की कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • पिछले चार सालों में दिए गए पद्म पुरस्कारों की तुलना में वर्ष 2025 में दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की संख्या ज्यादा है।
  • Padma Award 2025 में 23 महिलाएँ सम्मानित की जाएंगी। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 7 कम है।
  • 10 पद्म पुरस्कार Foreigners/NRI/PIO/OCI कैटेगरी में भी दिए जाएंगे।
  • 13 पद्म पुरस्कार सम्मानित हस्तियों को मरणोपरांत प्रदान किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top