Padma Awards 2026: नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करना है आवेदन !

Padma AwardS 2026

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में शामिल पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं जिन्होंने कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा, चिकित्सा, खेल और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान दिया हो।
इन पुरस्कारो के लिए आप स्वयं को या किसी ऐसे व्यक्ति को नामांकित कर सकते हैं जिन्होंने इन क्षेत्रों में असाधारण कार्य किये हों। आईए जानते हैं नामांकन प्रक्रिया और पद्म पुरस्कारों से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से

Padma Awards 2026: क्या हैं पद्म पुरकार?

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक हैं। इन पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी और ये विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। इन पुरस्कारो को तीन श्रेणियों में बांटा गया है – पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री

  • पद्मविभूषण : यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है।
  • पद्मभूषण : यह भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • पद्मश्री यह पुरस्कार भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

इन क्षेत्रों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार

ये पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं जो इस प्रकार हैं:

कला (Art)साहित्य एवं शिक्षा (Literature & Education)खेल (Sports)चिकित्सा (Medicine)
समाजसेवा (Social Work)विज्ञान एवं इंजीनियरिंग (Science & Engineering)सार्वजनिक कार्य (Public Affairs)व्यापार एवं उद्योग (Trade & Industry)

Padma Awards 2026: किसे नहीं दिया जाता है पद्म पुरस्कार?

पद्म पुरस्कार सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुले होते हैं परन्तु ऐसे नागरिक जो भारत सरकार या किसी राज्य सरकार कर्मचारी हैं, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सरकारी स्वायत्त निकायों में कार्यरत हैं, वो पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होंगे।
इसके अलावा सांसद, विधायक, मंत्री या कोई अन्य राजनीतिक पद पर कार्यरत व्यक्ति भी पद्म पुरस्कारों के लिये नामांकन करने के लिए पात्र नहीं होता। हालांकि डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को उनके क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान हेतु पद्म पुरस्कार दिए जा सकते हैं भले ही वो सरकारी सेवा में क्यों न हो।

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों को ‘पीपल्स पद्म’ बनाने पर ज़ोर

भारत सरकार पुरस्कारो को ‘पीपल्स पद्म’ बनाने पर ज़ोर दे रही है ताकि ये सम्मान केवल प्रसिद्ध हस्तियों तक सीमित ना रहे बल्कि आम नागरिकों तक भी पहुंचे जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे ऐसे नायकों को पहचानना और सम्मानित करना है जिनका कार्य प्रभावशाली तो है लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिल पाती।
पहले जहाँ पद्म पुरस्कार ज़्यादातर कला, विज्ञान और राजनीति से जुड़े लोगों को मिलते थे वहीं अब किसानों, शिक्षकों, पारंपरिक कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी यह सम्मान दिया जा रहा है जिनमें महिलाएं, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन और समाज के निचले तबके के लोग शामिल हैं।

Padma Awards 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सर्वप्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर जाएँ।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं तो पोर्टल पर अपना नाम, ई-मेल और मोबाइल नंबर दर्ज करके स्वयं को पंजीकृत करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको एक यूज़र आईडी और पासवर्ड मिलेगा, उस यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • ‘Padma Awards 2026’ के नामांकन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप नामांकन फॉर्म भरना शुरू कर सकते हैं। नामांकन फार्म में नामांकित व्यक्ति का पूरा नाम, और उनका प्रोफ़ेशन दर्ज करें।
  • नामांकित व्यक्ति ने जिस क्षेत्र में योगदान दिया है उसका विवरण दें (अधिकतम 800 शब्दों में)
  • नामांकित व्यक्ति द्वारा अर्जित उपलब्धियों को प्रमाणित करने के लिये यदि कोई डॉक्यूमेंट हो तो उसे अवश्य अपलोड करें।
  • सभी जानकारियाँ भरने और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

FAQ.
प्रश्न: Padma Awards 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 31 जुलाई 2025

प्रश्न: क्या कोई भी व्यक्ति पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन भर सकता है?
उत्तर: हाँ, कोई भी व्यक्ति स्वयं को या किसी अन्य योग्य व्यक्ति को पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित कर सकता है नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और निःशुल्क है

प्रश्न: क्या सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र हैं?
उत्तर: नहीं, सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं, हालांकि डॉक्टर और वैज्ञानिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं भले ही वे सरकारी पद पर क्यों ना हों

प्रश्न: क्या पद्म पुरस्कार मरणोपरांत भी दिए जाते हैं?
उत्तर: हाँ, मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा सकते हैं लेकिन यह केवल असाधारण मामलों में ही होता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top