PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 के अपने संबोधन में देश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में सरकार का लक्ष्य है कि हर योग्य युवा को बेहतर अवसर मिले और औपचारिक क्षेत्र में रोजगार तेजी से बढ़े। इस योजना का लक्ष्य अगले 2 वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों का सृजन करना है।
इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाली युवाओं को ₹15000 तक का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा साथ ही उन कंपनियों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी जो इन युवाओं को नौकरी प्रदान करेंगे। आईए जानते हैं की क्या है यह योजना और कौन लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: क्या है यह योजना?
15 अगस्त 2047 को भारत की स्वतंत्रता के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार, भारत को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना नामक रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी थी।
इस योजना का उद्देश्य दो वर्षो की अवधि में देश में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहित करना है जिस पर ₹99,446 करोड़ खर्च होने की संभावना है। इस योजना का फोकस दो मुख्य पक्ष पर है – युवा और नियोक्ता (कंपनियाँ)।
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: योजना की विशेषताएँ
इस योजना को दो भागों में विभाजित किया गया है – भाग ‘ए’ और भाग ‘बी’। भाग ‘ए’ के अंतर्गत पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को आर्थिक सहायता तथा भाग ‘बी’ के अंतर्गत नौकरी देने वाली कंपनियों के लिए प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जो युवा पहली बार नौकरी ज्वाइन करेंगे और पहले EPFO में रजिस्टर्ड नहीं रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से ₹15000 तक का प्रोत्साहन मिलेगा जो दो किस्तों में दी जाएगी – 6 महीने की नौकरी पूरी करने पर पहली किस्त और 12 महीने की नौकरी और फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स पूरा होने पर दूसरी किस्त।
इसी प्रकार से नौकरी देने वाली कंपनियां को हर नए कर्मचारियों पर ₹3000 प्रति माह तक का प्रोत्साहन मिलेगा जिससे कंपनियां ज्यादा नौकरियाँ निकालने के लिए प्रेरित हों।
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: योजना की अवधि और लक्ष्य
यह योजना 1 अगस्त 2025 से प्रभावित हुई है। योजना के तहत उन नौकरियों पर प्रोत्साहन मिलेगा जो 1 अगस्त 2025 और 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित की गई हों। यानी कुल मिलाकर योजना की अवधि लगभग 2 वर्ष है। सरकार का लक्ष्य है कि इस अवधि (2025-27) में लगभग 3.5 करोड़ नई नौकरियां बनाई जाएँ। इनमें से कई नौकरियां पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए होंगी।
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: पात्रता मानदंड
- कर्मचारियों को पहली बार एक फॉर्मल रोजगार मिलनी चाहिए।
- 1 अगस्त 2025 से पहले उसका EPFO (या किसी एक्सेम्प्टेड ट्रस्ट) में PF अकाउंट या योगदान ना रहा हो।
- कर्मचारी की जॉब जॉइनिंग उसी संस्था में होनी चाहिए जो EPFO में पंजीकृत हो।
- कर्मचारी का मासिक सकल वेतन ₹1,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
- कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने लगातार उसी कंपनी में काम करना होगा ताकि पहले किस्त मिल सके।
- अगर कर्मचारी 12 महीने तक काम करता है और योजना का वित्तीय साक्षरता मॉड्यूल पूरा करता है – तब दूसरी किस्त मिलेगी।
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार योजना की आधिकारिक वेबसाईट pmvbry.epfindia.gov.in या pmvbry.labour.gov.in पर जाएँ।
- पहली बार नौकरी पाने वाले युवा को पोर्टल पर एक बार पंजीकरण करना होगा।
- यदि आप पहली बार नौकरी कर रहे हैं तो आपकी कंपनी को EPFO पंजीकृत होना चाहिए।
- आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सक्रिय करना होगा इसके लिए आप UMANG ऐप पर जाकर फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) से UAN बनवा सकते हैं।
- इसके बाद आपकी नौकरी शुरू होने पर 6 महीने की सेवा पूरी होने पर पहली किस्त और 12 महीने+वित्तीय साक्षरता मॉड्यूल पूरा होने पर दूसरी किस्त प्राप्त होगी।
- प्रोत्साहन राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: फीस की चिंता खत्म, छात्रों को मिलेगी 100% फीस वापसी, जानिए इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी



