Rajasthan Constable Bharti 2025: राजस्थान पुलिस में 167 पदों पर बंपर भर्ती, खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर – अभी करें आवेदन

Rajasthan Constable Bharti 2025

Rajasthan Constable Bharti 2025: राजस्थान पुलिस विभाग ने खिलाड़ियों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। हाल ही में कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) के तहत 167 पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की गई है। यह भर्ती उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने अपने खेल प्रदर्शन से राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है और पुलिस विभाग में सेवा देना चाहते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण, खेल ट्रायल और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से

Rajasthan Constable Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 6 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 12 सितंबर 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 1 अक्टूबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 1 अक्टूबर 2025
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी

Rajasthan Constable Bharti 2025: खेलवार रिक्तियों की संख्या

1. गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP area)

क्रम संख्या (Serial no.)खेल का नाम (Name of sport)पदों की संख्या (Number of posts)
1.कबड्डी11
2.वॉलीबॉल8
3.बास्केटबॉल12
4.फुटबॉल4
5.हॉकी22
6.तीरंदाजी8
7.शूटिंग18
8.एथलेटिक्स22
9.जूडो4
10.जिमनास्टिक6
11.कुश्ती12
12.भारोत्तोलन4
13.बॉक्सिंग11
14.साइकिलिंग3
15.स्विमिंग4
16.क्रॉसकंट्री5
कुल (Total)154

2. अनुसूचित क्षेत्र (TSP area)

क्रम संख्या (Serial no.)खेल का नाम (Name of sport)पदों की संख्या (Number of posts)
1.तीरंदाजी6
2.हॉकी3
3.स्विमिंग2
4.बॉक्सिंग1
5.क्रॉसकंट्री1
कुल (Total)167

Rajasthan Constable Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • जिला पुलिस/इंटेलिजेंस/आरएसी/ एमबीसी पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • पुलिस दूरसंचार पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान और गणित/कंप्यूटर विषय के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS,) अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की जबकि अन्य वर्गों की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Rajasthan Constable Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹600
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के नॉन क्रीमीलेयरअभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹400
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित क्षेत्र और सहरिया आदिम जनजाति उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Rajasthan Constable Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी जिसमें दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) और खेल ट्रायल शामिल होंगे। सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा जिनमें उनके द्वारा प्राप्त खेल प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी और यह चरण 70 अंकों का होगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) किया जाएगा जिसमें लंबाई, वजन, छाती आदि मापे जाएंगे। शारीरिक मापदंड परीक्षण केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। अंतिम चरण में खेल ट्रायल होगा जो 30 अंकों का होगा। इसमें मैदान पर खिलाड़ी के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Rajasthan Constable Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार आवेदन के लिए SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यदि उम्मीदवार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है तो पहले OTR शुल्क जमा कर अपनी कैटेगरी और गृह राज्य की जानकारी दर्ज करें।
  • OTR पूरा होने के बाद उम्मीदवार SSO आईडी से लॉगिन करके आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपना CET एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘SUBMIT’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 248 पदों पर भर्ती शुरू, Junior Engineer समेत कई पदों पर मौका, पाएँ ₹1.40 लाख तक सैलरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top