RAS Exam 2025: RPSC द्वारा आयोजित RAS प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को, जानें परीक्षा से जुड़ी पूरी डिटेल्स

RAS Exam 2025

RAS Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य सरकार की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है जो कि तीन चरणों में पूरी होती है- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।
आपको बता दें कि यह परीक्षा कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई जा रही है जिसमें से 346 पद राज्य सेवाओं और 387 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।

RAS Exam 2025: परीक्षा योजना

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) : यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है जिसमें एक ही पेपर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का होता है। पेपर 3 घंटे का होता है जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 200 मार्क्स का होता है।
    प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग नेचर की होती है इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जुड़ते।
  2. मुख्य परीक्षा (Main Examination) : मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टर टाइप की होती है जिसमें कुल चार पेपर होते हैं। पेपर-1,2,3 सामान्य अध्ययन तथा पेपर-4 सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी का पेपर होता है।
    प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है और हर एक पेपर के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में जोड़ा जाता है।
  3. साक्षात्कार (Interview) : इस चरण में अभ्यर्थी का व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है, अब धरती के संप्रेषण कौशल आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और सामान्य ज्ञान की परख की जाती है। यह परीक्षा 100 अंकों का होता है।

RAS Exam 2025: परीक्षा का सिलेबस

(A) प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस

यह परीक्षा मुक्त रूप से सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान पर आधारित होती है जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल होते हैं:

  • इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्पराएँ एवं विरासत : इसके अंतर्गत राजस्थान, भारत और विश्व का इतिहास साथ ही साथ राजस्थान की स्थापत्य कला, पेन्टिंग, शिल्प, लोक नृत्य, लोक संगीत और स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय आंदोलन के विषय सम्मिलित होते हैं।’
  • भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली : केंद्र एवं राज्य सरकार की संरचना, भारतीय संविधान के मूल तत्व तथा विभिन्न संवैधानिक निकाय और संस्थाओं से संबंधित टॉपिक सम्मिलित होते हैं।
  • भारत एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था : राजस्थान की प्रमुख औद्योगिक परियोजनाएं, कृषि और सिंचाई एवं पंचवर्षीय योजनाओं के बारे में भी प्रश्न पूछा जाता है।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अंतर्गत नवीनतम वैज्ञानिक खोज, अंतरिक्ष तकनीक एवं जैव प्रौद्योगिकी जैसे विषय सम्मिलित होते हैं।
  • तार्किक तर्क शक्ति एवं मानसिक योग्यता और सम-सामाजिक घटनाएँ जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की घटनाएँ सम्मिलित होती हैं।

(B) मुख्य परीक्षा का सिलेबस

पेपर Ⅰ – सामान्य अध्ययन-Ⅰ

  • प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास।
  • राजस्थान के सामाजिक और आर्थिक मुद्दे।
  • प्रशासनिक संगठन।

पेपर ⅠⅠ – सामान्य अध्ययन-ⅠⅠ

  • तार्किक तर्क, मानसिक क्षमता और बुनियादी संख्यात्मकता।
  • सामान्य विज्ञान और तकनीक।
  • पृथ्वी विज्ञान (भूगोल और भूगर्भशास्त्र)।

पेपर ⅠⅠⅠ – सामान्य अध्ययन-ⅠⅠⅠ

  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, विश्व राजनीति और समसामयिक घटनाएँ।
  • लोक प्रशासन और प्रबंधन की अवधारणा, मुद्दे और गतिशीलता।
  • प्रशासनिक नैतिकता, व्यवहार और कानून।

पेपर Ⅳ – सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी

  • हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण।
  • निबंध लेखन एवं संक्षेपण।
  • अनुवाद (हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी)।

RAS Exam 2025: ऐडमिट कार्ड कब तक आएगा?

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 ऐडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है। सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in को निरंतर विजिट करते रहें।

RAS Exam 2025: निष्कर्ष

परीक्षा राजस्थान में सरकारी प्रशासनिक सेवाओं मैं जाने का एक सुनहरा अवसर है। सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और मेहनत से इस परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है। अभ्यर्थियों को यही सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और अपडेट्स के लिए RPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top