RBI Assistant Bharti 2026: 650 पदों पर सुनहरा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

RBI Assistant Bharti 2026

RBI Assistant Bharti 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए Assistant के 650 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती देश भर के विभिन्न RBI कार्यालयों में की जाएगी जिससे बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का शानदार अवसर मिल रहा है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
आकर्षक वेतनमान, भत्ते और अन्य सुविधाओं के कारण यह नौकरी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यदि आप सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में स्थिर और प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश में हैं तो यह अवसर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में

RBI Assistant Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 16 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 16 फरवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 8 मार्च 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 8 मार्च 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि संभावित – 11 अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा की तिथि (संभावित) – 7 जून 2026

RBI Assistant Bharti 2026: रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)श्रेणी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सामान्य (General)346
2.अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)99
3.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)58
4.अनुसूचित जाति (SC)110
5.अनुसूचित जनजाति (ST)37
कुल (Total)650

RBI Assistant Bharti 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • SC/ST/PwBD अभ्यर्थियों के लिए केवल पास होना पर्याप्त है।
  • जिस राज्य/कार्यालय के लिए आवेदन कर रहे हैं उसे क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 फरवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

RBI Assistant Bharti 2026: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹450+18% GST
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwBD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹50+18% GST

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

RBI Assistant Bharti 2026: क्या होगी चयन प्रक्रिया

RBI Assistant भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाता है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा आयोजित की जाती है:

1. प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)समय (Time)
1.अंग्रेजी भाषा (English Language)3020 मिनट
2.गणितीय योग्यता (Numerical Ability)3520 मिनट
3.तार्किक क्षमता (Reasoning Ability )3520 मिनट
कुल (Total)10060 मिनट

2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)समय (Time)
1.तार्किक क्षमता (Reasoning)4030 मिनट
2.अंग्रेजी भाषा (English Language)4030 मिनट
3.गणितीय योग्यता (Numerical Ability)4030 मिनट
4.सामान्य जागरूकता (General Awareness)4025 मिनट
5.कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)4020 मिनट
कुल (Total)200135 मिनट

3. भाषा दक्षता परीक्षण (Language Proficiency Test)

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जो क्वालीफाइंग नेचर का होता है। जिस राज्य/क्षेत्र के लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है उसकी उस स्थानीय भाषा में दक्षता की जांच की जाती है। जो उम्मीदवार स्थानीय भाषा में दक्ष नहीं होंगे वो चयन के लिए अयोग्य माने जाएंगे।

RBI Assistant Bharti 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाईट rbi.org.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर Vacancies@RBI पर क्लिक करें और वहाँ से ‘Recruitment for the Post of Assistant’ लिंक चुनें।
  • आपके सामने एक PDF खुलेगा उसमें ‘Online Application Form’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी आदि दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • आप जिस राज्य/कार्यालय से आवेदन करना चाहते हैं उसका चुनाव करें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, आवश्यक प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC का Graduate Level CBT-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top