RBI Office Attendant Bharti 2026: 572 पदों पर 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी 46000 तक – जानें पूरी डिटेल्स

RBI Office Attendant Bharti 2026

RBI Office Attendant Bharti 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए Office Attendant के 572 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास तौर पर उन अभ्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो 10वीं पास हैं और एक स्थायी, प्रतिष्ठित और उच्च वेतन वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है जो 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के इच्छुक हैं वह जल्द से जल्द आवेदन करें। यदि आप बैंकिंग सेक्टर में कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से

RBI Office Attendant Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 15 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 15 जनवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 4 फरवरी 2026
  • आवेदन रसूल को जमा करने की अंतिम तिथि – 4 फरवरी 2026
  • परीक्षा की संभावित तिथि – 28 फरवरी और 1 मार्च 2026

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में Forrest & Civil Services के 190+ पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

RBI Office Attendant Bharti 2026: रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)ऑफिस (Office)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.अहमदाबाद29
2.बेंगलुरु16
3.भोपाल4
4.भुवनेश्वर36
5.चंडीगढ़2
6.चेन्नई9
7.गुवाहाटी52
8.हैदराबाद36
9.जयपुर42
10.कानपुर और लखनऊ125
11.कोलकाता90
12.मुंबई33
13.नई दिल्ली61
14.पटना37
कुल (Total)572

RBI Office Attendant Bharti 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
  • स्नातक कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के पात्र नहीं होंगे।
  • उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है उसे उसे राज्य की लोकल भाषा आनी चाहिए

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

RBI Office Attendant Bharti 2026: फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹450
  • अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (Pwd) की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹50

नोट: आवेदन फीस के साथ-साथ GST भी इंक्लूड किया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

RBI Office Attendant Bharti 2026: चयन प्रक्रिया

RBI Office Attendant भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल दो चरणों में संपन्न होती है जिसमें प्रथम चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होती है जिसमें सफल होने पर भाषा दक्षता परीक्षण देना होता है।

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Test)

सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के 120 प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रश्नपत्र में 4 सेक्शन होगा और प्रत्येक सेक्शन में समान संख्या में प्रश्न होंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर सही उत्तर में से 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questison)अधिकतम अंक (Maximum Marks)
1.तार्किक क्षमता (Reasoning)3030
2.सामान्य अंग्रेजी (General English)3030
3.सामान्य बुद्धिमत्ता (General Awareness)3030
4.गणितीय क्षमता (Numerical Ability)3030
कुल (Total)120120

2. भाषा दक्षता परीक्षण (Language Proficiency Test)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षण (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा उसे स्थानीय भाषा की होगी इसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है। इसमें पढ़ना, लिखना और बोलना शामिल होगा। यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होती है जिसे उत्तीर्ण करना अनिवार्य है परंतु इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते। अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों और LPT में क्वालीफाई करने के आधार पर किया जाएगा।

RBI Office Attendant Bharti 2026: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ‘Recruitment for Office Attendant PY-2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘New Registration’ पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाईल नंबर, ई-मेल आईडी आदि विवरण भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, केंद्र/राज्य का चयन जैसे डिटेल्स सावधानी पूर्वक भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रीमियम लोकेशन पर ₹10 लाख से आलीशान फ्लैट, जानें कैसे करें अप्लाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top