RPSC Police Bharti 2025: राजस्थान के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो पुलिस विभाग में अधिकारी बनकर कैरियर बनाना चाहते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कुल 1015 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर (PC) के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है अतः इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल शामिल होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है वह आधिकारिक वेबसाईट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़े अंदर महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में
RPSC Police Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 17 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 8 सितंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 8 सितंबर 2025
- लिखित परीक्षा की संभावित तिथि – वर्ष 2025 के अंत तक
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में इंटर कॉलेजों में 1516 लेक्चरर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स
RPSC Police Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Posts) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | सब इंस्पेक्टर (आर्म्ड पुलिस) | 896 |
| 2. | सब इंस्पेक्टर (आर्म्ड पुलिस) सहरिया | 4 |
| 3. | सब इंस्पेक्टर (आर्म्ड पुलिस) अनुसूचित क्षेत्र | 25 |
| 4. | सब इंस्पेक्टर (इंटेलिजेंस ब्यूरो) | 26 |
| 5. | प्लाटून कमांडर (राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबलरी) | 64 |
| कुल (Total) | 1015 |
RPSC Police Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना चाहिए।
- उम्मीदवार को हिंदी भाषा के पढ़ने और लिखने तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
नोट: ऐसे अभ्यर्थी जो अभी स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं या दे चुके हैं, वो भी आवेदन करने के पात्र होंगे बशर्ते उन्हें आयोग द्वारा आयोजित साक्षात्कार की प्रक्रिया आरंभ होने से पहले स्नातक उत्तीर्ण कर लेना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान किया जाएगा।
राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं पिछड़ा वर्ग (BC)/अति पिछड़ा वर्ग (EBC)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की जबकि इन्हीं वर्गों की महिलाओं को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
नोट: अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को भी अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
RPSC Police Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (Gen), पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹600
- अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया आदिम जाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400
- दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400
RPSC Police Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू (Interview) शामिल होंगे।
1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
सबसे पहले ऑफलाइन मोड में वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे और प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान होगा प्रत्येक गलत उत्तर पर सही उत्तर में से 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
| प्रश्न पत्र | विषय | अधिकतम अंक | समय |
|---|---|---|---|
| प्रश्नपत्र-1 | सामान्य हिंदी (General Hindi) | 200 | 2 घंटे |
| प्रश्नपत्र-2 | सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान (GK & GS) | 200 | 2 घंटे |
| कुल (Total) | 400 | 4 घंटे |
2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि मापदंड होंगे। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
3. साक्षात्कार (Interview)
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिसके अंतर्गत व्यक्तित्व क्षमता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व के गुण देखे जाएंगे। इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।
इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट (Medical Test) होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
RPSC Police Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ऑफिसियल वेबसाईट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- जिनका पहले से SSO आईडी नहीं है उन्हें नया रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसमें उन्हें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल और आधार नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को एक SSO आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
- अब ‘Recruitment Portal’ सेक्शन पर क्लिक करें और Sub-Inspector/Platoon Commander Recruitment 2025 से संबंधित लिंक को चुने।
- ‘Apply Online’ पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कैटिगरी आदि जानकारियां सही-सही भरें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP पुलिस में बने सब-इंस्पेक्टर, 4543 पदों पर भर्ती शुरू, आज ही करें आवेदन



