RPSC RO EO Exam 2025: 23 मार्च को होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ी, जानें पूरी जानकारी

RPSC RO EO Exam 2025

RPSC RO EO Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्व अधिकारी ग्रेड-Ⅱ (RO) और कार्यकारी अधिकारी ग्रेड-Ⅳ (EO) की भर्ती परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहले 14 मई 2023 को हुई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था, जिस कारण करीब 2 लाख अभ्यर्थी प्रभावित हुए थे।
अब आयोग ने परीक्षा की नई तिथि भी घोषित कर दी है, साथ ही पदों की संख्या में भी वृद्धि की गई है। राजस्व अधिकारी ग्रेड-Ⅱ (RO) के पद 14 से बढ़ाकर 21 कर दिए गए हैं। जबकि कार्यकारी अधिकारी ग्रेड-Ⅳ (EO) के पद 63 से बढ़ाकर 90 कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पिछली परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था उनके पास अब एक अच्छा अवसर है अतः सभी अभ्यर्थी परीक्षा की अंतिम तैयारी में जुट जाएँ।

RPSC RO EO Exam 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

1. लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा में दो भाग होंगे। प्रथम भाग में सामान्य ज्ञान और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और द्वितीय भाग में स्थानीय निकाय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 अंकों की होगी जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा।

2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

RPSC RO EO Exam 2025 के लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी जो उन्होंने आवेदन फॉर्म में दर्ज किया था।

नोट: लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

RPSC RO EO Exam 2025: लिखित परीक्षा पैटर्न

प्रश्नपत्र (Paper) प्रश्नों की संख्या (Number of Questions)अंक (Marks)
सामान्य ज्ञान8080
राजस्थान नगर पालिका एवं नगरीय निकायों से संबंधित विविध नियम एवं योजनाएं4040
कुल (Total)120120

RPSC RO EO Exam 2025: परीक्षा का सिलेबस

1. सामान्य ज्ञान

  • राजस्थान का इतिहास , कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा एवं विरासत।
  • राजस्थान का भूगोल जिसमें जलवायु की विशेषताएँ, प्रमुख नदियां एवं झीलें, वनस्पति, मिट्टी, प्रमुख फसलें, प्रमुख उद्योग, जनसंख्या, खनिज, ऊर्जा संसाधन, पर्यटन स्थल, खनिज संपदा आदि विषय सम्मिलित होंगे
  • भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था ।
  • लोकनीति एवं अधिकार।
  • समसामयिक घटनाएं।

2. राजस्थान नगरपालिका अधिनियम और नियम

  • राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 जिसमें नगर पालिकाओं का गठन और शासन, कार्य संचालन और वार्ड समिति, नगरपालिका संपत्ति, नगर पालिका वित्त और नगर पालिका निधि, नगर पालिका राजस्व, नगर पालिका विकास और नगर योजना, नगर पालिका समूह और अपराध, अभियोजन, विवाद और नियंत्रण आदि विषय शामिल होंगे।
  • राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, इंदिरा रसोई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, अमृत मिशन, हृदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और इंदिरा गाँधी क्रेडिट कार्ड योजना।

RPSC RO EO Exam 2025: तैयारी के टिप्स

अब जबकि RPSC RO EO Exam 2025 परीक्षा में कुछ ही दिन बचे हैं, तो स्मार्ट रणनीति अपनाकर उत्तम स्कोर हासिल किया जा सकता है। परीक्षा के महत्वपूर्ण टॉपिक्स की एक सूची बनाएँ और उसे रिवाइज़ कर लें। राजस्थान सामान्य ज्ञान और नगरपालिका अधिनियम पर विशेष ध्यान दें।
अंतिम कुछ दिनों में रोजाना 1-2 मॉक टेस्ट दें जिससे आपको समय प्रबंधन और गलत उत्तरों का विश्लेषण करने में सहायता मिलेगी। पिछले 6 महीने के राष्ट्रीय और राजस्थान से जुड़ी करंट अफेयर्स आप पढ़ सकते हैं। इस परीक्षा में नेगटिव मार्किंग का प्रावधान है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काट लिया जाएगा अतः परीक्षार्थी अनुमान लगाकर उत्तर ना दें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top