RPSC School Lecturer Exam 2025 का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 23 जून 2025 से 4 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग में लेक्चरर पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विषयों जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, इतिहास, भूगोल आदि के लिए लेक्चरर के पद पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे- प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान व शिक्षण अभिवृत्ति पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र में विषय विशेष ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का एक सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार सटीक तैयारी करनी चाहिए।
RPSC School Lecturer Exam 2025: परीक्षा तिथि और शेड्यूल
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | परीक्षा की तिथि (Exam Date) | परीक्षा का शेड्यूल (Exam Schedule) |
1. | जनरल अवेयरनेस और जनरल स्टडीज | 23 जून 2025 | 10:00 a.m. से 11:30 a.m. |
2. | हिंदी | 2:30 p.m. से 5:30 p.m. | |
3. | भूगोल | 24 जून 2025 | 9:00 a.m. से 12:00 p.m |
4. | अंग्रेजी | 2:30 p.m से 5:30 p.m | |
5. | संस्कृत | 25 जून 2025 | 9:00 a.m से 12:00 p.m |
6. | गणित | 2:30 p.m से 5:30 p.m | |
7. | जनरल अवेयरनेस और जनरल स्टडीज | 26 जून 2025 | 10:00 a.m से 11:30 a.m |
8. | पॉलिटिकल साइंस | 2:30 p.m से 5:30 p.m | |
9. | इतिहास | 27 जून 2025 | 9:00 a.m. से 12:00 p.m. |
10. | बायोलॉजी | 2:30 p.m. से 5:30 p.m | |
11. | केमिस्ट्री | 28 जून 2025 | 9:00 a.m. से 12:00 p.m. |
12. | कॉमर्स | 2:30 p.m. से 5:30 p.m | |
13. | फिजिक्स | 29 जून 2025 | 9:00 a.m. से 12:00 p.m. |
14. | सोशियोलॉजी | 2:30 p.m. से 5:30 p.m | |
15. | इकोनॉमिक्स | 30 जून 2025 | 9:00 a.m. से 12:00 p.m. |
16. | उर्दू | 2:30 p.m. से 5:30 p.m | |
17. | पंजाबी | 30 जून 2025 (पंजाबी) & 1 जुलाई 2025 (ड्राइंग) | 2:30 p.m. से 5:30 p.m |
18. | ड्राइंग | 9:00 a.m. से 12:00 p.m. | |
19. | होम साइंस | 1 जुलाई 2025 ( होम साइंस) & 2 जुलाई 2025 (राजस्थानी) | 2:30 p.m. से 5:30 p.m |
20. | राजस्थानी | 9:00 a.m. से 12:00 p.m. | |
21. | म्यूजिक | 2 जुलाई 2025 (म्यूजिक) & 3 जुलाई 2025 (GK फिजिकल एजुकेशन (पेपर-1)) | 2:30 p.m. से 5:30 p.m |
22. | GK फिजिकल एजुकेशन (पेपर-1) | 10:00 a.m से 12:00 p.m. | |
23. | फिजिकल एजुकेशन (पेपर-2) | 3 जुलाई 2025 (फिजिकल एजुकेशन (पेपर-2)) & 4 जुलाई 2025 (जनरल स्टडीज कोच (पेपर-1)) | 2:30 p.m. से 4:30 p.m. |
24. | जनरल स्टडीज कोच (पेपर-1) | 10:00 a.m. तो 11:30 a.m. | |
25. | कोच फुटबॉल (पेपर-2) | 4 जुलाई 2025 | 2:30 p.m. से 5:30 p.m |
26. | कोच हॉकी (पेपर-2) | 2:30 p.m. से 5:30 p.m | |
27. | कोच खो-खो (पेपर-2) | 2:30 p.m. से 5:30 p.m | |
28. | कोच रेसलिंग (पेपर-2) | 2:30 p.m. से 5:30 p.m |
यह भी पढ़ें: 493 पदों पर बंपर वैकेंसी, AE, ड्रग्स इंस्पेक्टर, ट्रेनिंग ऑफिसर सहित कई पदों पर सुनहरा अवसर – अभी करें आवेदन
RPSC School Lecturer Exam 2025: परीक्षा का सिलेबस
RPSC School Lecturer Exam 2025 विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा सिलेबस अलग-अलग है। प्रत्येक विषय के लिए परीक्षा सिलेबस का PDF लिंक नीचे सारणी में दिया जा रहा है:
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | सिलेबस (Syllabus) |
---|---|---|
1. | Physical Education Paper II | PDF Link |
2. | Physical Education Paper I | PDF Link |
3. | Coach Paper II | PDF Link |
4. | Coach Paper I | PDF Link |
5. | Music Paper II | PDF Link |
6. | Drawing Paper II | PDF Link |
7. | Commerce Paper II | PDF Link |
8. | Biology Paper II | PDF Link |
9. | Mathematics Paper II | PDF Link |
10. | Physics Paper II | PDF Link |
11. | Chemistry Paper II | PDF Link |
12. | Home Science Paper II | PDF Link |
13. | Sociology Paper II | PDF Link |
14. | Economics Paper II | PDF Link |
15. | Geography Paper II | PDF Link |
16. | Political Science Paper II | PDF Link |
17. | History Paper II | PDF Link |
18. | Urdu Paper II | PDF Link |
19. | Punjabi Paper II | PDF Link |
20. | Rajasthani Paper II | PDF Link |
21. | Sanskrit Paper II | PDF Link |
22. | English Paper II | PDF Link |
23. | Hindi Paper II | PDF Link |
24. | Gen. Awareness and Gen. Studies, Paper I | PDF Link |
RPSC School Lecturer Exam 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
RPSC स्कूल लेक्चरर (स्कूल शिक्षा विभाग) परीक्षा 2025 की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे- प्रथम चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें उत्तीर्ण होने पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
1. लिखित परीक्षा (Written Test)
यह परीक्षा दो पेपरो में आयोजित की जाती है। परीक्षा कुल 450 अंकों की होती है:
- पेपर-1: पहला पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है जिसमें सामान्य अध्ययन एवं जागरूकता से संबंधित 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को 1:30 घंटे (90 मिनट) का समय प्रदान किया जाता है।
- पेपर-2: दूसरा पेपर विषय आधारित होता है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। यह प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होता है जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाता है।
2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी की जाँच की जाती है। जिन उम्मीदवारों के सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं उन्हें ही अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है।
RPSC School Lecturer Exam 2025: कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स
RPSC स्कूल लेक्चरर (स्कूल शिक्षा विभाग) की परीक्षा में अब कुछ दिन शेष बचे हैं। ऐसे में परीक्षा की तैयारी योजना के साथ करना बहुत आवश्यक हो जाता है। आईए जानते हैं परीक्षा के कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से:
- पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के टॉपिक को एक बार फिर से देख लें और सिर्फ वही पढ़ें जो परीक्षा के लिए जरूरी है, नया कुछ ना शुरू करें।
- सभी विषयों के छोटे-छोटे पॉइंट्स और फॉर्मूले एक जगह लिखे हुए होने चाहिए। अंतिम दिनों में सिर्फ उन्हीं को बार-बार रिवाइज करें।
- मॉक टेस्ट देना बहुत ही आवश्यक है, इससे आपको टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं।
- करंट अफेयर्स और राजस्थान GK पर विशेष ध्यान दें इससे आपको पेपर-1 में अच्छे अंक मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: NMDC में फील्ड अटेंडेंट, मेंटेनेंस असिस्टेंट और ब्लास्ट सहित 995 पदों पर बंपर वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन