RRB JE Bharti 2025: रेलवे में 2569 पदों पर सुनहरा मौका, जूनियर इंजीनियर DMS और CMA के पदों पर निकली वैकेंसी – ऐसे करें आवेदन

RRB JE Bharti 2025

RRB JE Bharti 2025: भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए सुनहरा अवसर देते हुए एक नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMS) के कुल 2569 पदों पर नियुक्तियां की जाएँगी। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगी।
ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो इंजीनियरिंग या साइंस में डिग्री/डिप्लोमा रखते हैं वह RRB की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में

RRB JE Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 28 अक्टूबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 31 अक्टूबर 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 नवंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 2 दिसंबर 2025
  • आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि – 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025

RRB JE Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)श्रेणी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सामान्य1090
2.अन्य पिछड़ा वर्ग615
3.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग244
4.अनुसूचित जाति410
5.अनुसूचित जनजाति210
कुल (Total)2569

RRB JE Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)

पद (Post)शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
जूनियर इंजीनियर (JE)उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित ट्रेड जैसे- सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक या टेलीकॉम आदि में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट (DMS)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी शाखा में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।
केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA)उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Science में स्नातक डिग्री होनी चाहिए जिसमें Chemistry और Physics मुख्य विषय हों।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

RRB JE Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – ₹500
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग वर्ग (PwD) महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – ₹250

नोट: प्रथम कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस का ₹400 रिफंड कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

RRB JE Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

1. प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)

यह स्क्रीनिंग टेस्ट होता है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य जागरूकता और सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति (Reasoning) से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाता है। फाइनल मेरिट लिस्ट में इस चरण के अंक नहीं जुड़ते हैं।

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of questions)अंक (Marks)
1.सामान्य विज्ञान3030
2.गणित3030
3.सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति2525
4.सामान्य जागरूकता1515
कुल (Total)100100

2. द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)

CBT-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए आमंत्रित किया जाता है जिसमें सफल उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इस चरण में संबंधित विषय से गहराई वाले प्रश्न पूछे जाते हैं।
कुल प्रश्नों की संख्या 150 होती है जिसके लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान होता है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाती है।

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of questions)अंक (Marks)
1.सामान्य जागरूकता (General awareness)1515
2.भौतिक और रसायन विज्ञान (Physics and chemistry)1515
3.कंप्यूटर (Computer)1010
4.पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण (Environment and pollution control)1010
5.तकनीकी क्षमताएं (Technical abilities)100100
(Total)150150

3. दस्तावेज सत्यापन (DV)

CBT-2 में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की संख्या, कुल पदों की संख्या के बराबर होगी। इस चरण में सभी उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।

RRB JE Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाईट rrbapply.gov.in पर जाएँ।
  • CEN 05/2025 से संबंधित लिंक Apply पर क्लिक करें।
  • यदि आपके पास RRB का अकाउंट पहले से है तो लॉगिन करें और यदि नहीं है तो Create an account पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके अकाउंट को क्रिएट करें।
  • आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर यूजर नेम और पासवर्ड प्रदान कर दिया जाएगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा जिस Zone से आप आवेदन करना चाहते हैं उसका चयन करें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर तथा जरूरी प्रमाण पत्रों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फीस की चिंता खत्म, छात्रों को मिलेगी 100% फीस वापसी, जानिए इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top