RRB NTPC Exam 2026: Graduate Level CBT-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें पूरी जानकारी

RRB NTPC Exam 2026

RRB NTPC Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 की तिथि आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है CBT-1 मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में विभिन्न शिफ्टों में होगी।
परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी जिससे वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध कराया जाएगा। आईए जानते हैं परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि और तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से

RRB NTPC Exam 2026: कब होगी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 की तिथि आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने ग्रेजुएट लेवल का फॉर्म भरा था उन्हें परीक्षा तिथि का लंबे समय से इंतजार था। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार CBT-1 परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में 16 मार्च से 27 मार्च के बीच किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में विभिन्न शहरों में अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी तैयारी को अंतिम चरण में मजबूत करें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर नवीनतम अपडेट की जाँच करते रहें।

RRB NTPC Exam 2026: कब आएगी सिटी इंटीमेशन स्लिप?

आमतौर पर सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा की तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाती है। इस हिसाब से जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 16 मार्च को है उनकी सिटी इंटीमेशन स्लिप लगभग 6 मार्च 2026 के आसपास उपलब्ध की जा सकती है।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि सिटी इंटीमेशन स्लिप में सिर्फ परीक्षा के शहर की जानकारी होती है। यह किसी भी प्रकार का कोई एडमिट कार्ड नहीं होता है। जिन उम्मीदवारों ने भी फॉर्म भरा है वह RRB की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपनी परीक्षा तिथि और शहर की जानकारी ले सकते हैं।

RRB NTPC Exam 2026: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। यदि आपकी परीक्षा 16 मार्च 2026 को है तो आपका एडमिट कार्ड लगभग 12 मार्च 2026 के आसपास जारी हो सकता है। इसी प्रकार जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा बाद की तिथियों (17 से 27 मार्च) में है उनका एडमिट कार्ड उनकी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकेगा और सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

RRB NTPC Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर ये डॉक्यूमेंट्स लाना अनिवार्य

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है। यदि इनमें से कोई भी दस्तावेज अनुपस्थित हुआ, तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से वंचित किया जा सकता है।

  • एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट साइज फोटो – वही फोटो जो आवेदन के समय अपलोड की गई थी

ध्यान देने योग्य बात यह है की ID Proof की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी अतः सभी उम्मीदवार ओरिजिनल साथ रखें और परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुँचें।


FAQ.

प्रश्न: RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा कब होगी?
उत्तर: 16 से 27 मार्च 2026 के बीच।

प्रश्न: क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?
उत्तर: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

प्रश्न: क्या सिटी इंटीमेशन स्लिप ही एडमिट कार्ड है?
उत्तर: नहीं, सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है।

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार में Auditor के 102 पदों पर सुनहरा मौका, शानदार सैलरी, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top