RRB Recruitment 2025: 312 विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक – तुरंत करें अप्लाई

RRB Recruitment 2025

RRB Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी Isolated Categories भर्ती के तहत कुल 312 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। ऐसे उम्मीदवार जो रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के तहत जूनियर ट्रांसलेटर, लॉ असिस्टेंट, पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बिना देरी किए RRB की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से

RRB Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 20 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 30 दिसंबर 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 29 जनवरी 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 31 जनवरी 2026
  • आवेदन फार्म में सुधार करने की तिथि – 1 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026
  • परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रीमियम लोकेशन पर ₹10 लाख से आलीशान फ्लैट, जानें कैसे करें अप्लाई

RRB Recruitment 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.मुख्य विधि सहायक (Chief Law Assistant)22
2.सरकारी वकील (Public Prosecutor)07
3.कनिष्ठ अनुवादक (Jr Translator Hindi)202
4.वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक (Senior Publicity Inspector)15
5.कर्मचारी और कल्याण निरीक्षक (Staff and Welfare Inspector)24
6.वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant)02
7.प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-3 (Lab Assistant)39
8.वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (Scientific Supervisor/Ergonomics and Training)01
कुल (Total)312

RRB Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
1.मुख्य विधि सहायक (Chief Law Assistant)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही साथ 3 साल Practice का अनुभव भी होना चाहिए
2.सरकारी वकील (Public Prosecutor)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही साथ 5 साल का कानूनी अनुभव भी होना चाहिए
3.कनिष्ठ अनुवादक (Jr Translator Hindi)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी से परास्नातक (PG) की डिग्री होनी चाहिए साथ ही साथ हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में दक्षता होनी चाहिए
4.वरिष्ठ प्रचारक निरीक्षक (Senior Publicity Inspector)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Journalism/Mass Communication/Public Relations में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए
5.कर्मचारी और कल्याण निरीक्षक (Staff and Welfare Inspector)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Labour Welfare/Personnel Management/Social Work में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए
6.वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में परास्नातक (PG) की डिग्री होनी चाहिए साथ ही साथ मनोवैज्ञानिक परीक्षण (Psychological Test) के क्षेत्र में 1 साल का अनुभव भी होना चाहिए
7.प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-3 (Lab Assistant)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
8.वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (Scientific Supervisor/Ergonomics and Training)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में परास्नातक (PG) की डिग्री होनी चाहिए साथ ही साथ मनोवैज्ञानिक परीक्षण के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है जो आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 30 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमीलेयर (OBC-NCL) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

RRB Recruitment 2025: फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹500
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग उम्मीदवार (PwD) तथा महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹250

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं। प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को ₹400 वापस कर दिया जाएगा जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।

RRB Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को 90 मिनट में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर सही उत्तर में से 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अधिकतम अंक (Maximum Marks)
1.प्रोफेशनल एबिलिटी (Professional Ability)5050
2.सामान्य जागरूकता (General Awareness)1515
3.सामान्य बुद्धि और तार्किक क्षमता (General Intelligence and Reasoning)1515
4.गणित (Mathematics)1010
5.सामान्य विज्ञान (General Science)1010
कुल (Total)100100

RRB Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट rrbapply.gov.in पर विज़िट करें।
  • यदि आपका पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें अन्यथा ‘Create an Account’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा इसके माध्यम से लॉगिन करें और संबंधित भर्ती का आवेदन फॉर्म खोलें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पद चयन आदि विवरण सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RBI में 572 पदों पर 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी 46000 तक – जानें पूरी डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top