RSSB Patwari Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पहले इस भर्ती में 2020 पद निर्धारित किए गए थे लेकिन अब इसमें 1685 नए पदों की बढ़ोतरी कर दी गई है। यानी अब कुल 3705 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे लाखों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का और बड़ा अवसर मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था उनके लिए 23 जून से 29 जून 2025 तक आवेदन की विंडो फिर से खोली गई है। पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवार 31 जून से 6 जुलाई 2025 के बीच अपने फार्म में सुधार कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
RSSB Patwari Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 20 फरवरी 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 23 जून 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 29 जून 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 29 जून 2025
- आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि – 30 जून से 6 जुलाई 2025
- आवेदन फॉर्म वापस लेने की तिथि – 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025
यह भी पढ़ें: बिहार कोऑपरेटिव बैंक में 257 पदों पर बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी
RSSB Patwari Bharti 2025: जिले वाइज़ रिक्तियों की संख्या
1. गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area)
क्रम संख्या (S.no.) | जिले का नाम (Name of District) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
---|---|---|
1. | अजमेर | 122 |
2. | अलवर | 100 |
3. | बालोतरा | 65 |
4. | बांरा | 92 |
5. | बाड़मेर | 81 |
6. | ब्यावर | 58 |
7. | भरतपुर | 80 |
8. | भीलवाड़ा | 155 |
9. | बीकानेर | 88 |
10. | बूंदी | 73 |
11. | चित्तौड़गढ़ | 113 |
12. | चूरू | 74 |
13. | दौसा | 90 |
14. | डीग | 95 |
15. | डीडवाना | 59 |
16. | धौलपुर | 86 |
17. | हनुमानगढ़ | 55 |
18. | जालौर | 100 |
19. | जयपुर | 69 |
20. | जैसलमेर | 38 |
21. | झालावाड़ | 104 |
22. | झुंझुनू | 76 |
23. | जोधपुर | 98 |
24. | करौली | 79 |
25. | खैरथल | 47 |
26. | कोटा | 79 |
27. | कोटपूतली | 37 |
28. | नागौर | 72 |
29. | पाली | 104 |
30. | फलोदी | 48 |
31. | राजसमंद | 83 |
32. | श्रीगंगानगर | 77 |
33. | सवाई माधोपुर | 105 |
34. | सीकर | 37 |
35. | सिरोही | 40 |
36. | टोंक | 104 |
37. | उदयपुर | 57 |
38. | भू-प्रबंध विभाग | 191 |
39. | उपनिवेशन विभाग | 52 |
कुल (Total) | 3183 |
2. अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area)
क्रम संख्या (S.no.) | जिले का नाम (Name of District) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
---|---|---|
1. | बांसवाड़ा | 120 |
2. | चित्तौड़गढ़ | 1 |
3. | डूंगरपुर | 121 |
4. | पाली | 2 |
5. | प्रतापगढ़ | 113 |
6. | राजसमंद | 3 |
7. | सलूंबर | 33 |
8. | सिरोही | 13 |
9. | उदयपुर | 86 |
10. | भू-प्रबंध विभाग | 30 |
कुल (Total) | 522 |
RSSB Patwari Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष की कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास NIELIT या DOEACC द्वारा आयोजित ‘O’ लेवल या उच्च स्तर सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। पटवारी भर्ती परीक्षा पिछले 3 वर्षों से नहीं होने के कारण सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सामान्य वर्ग के महिला अभ्यर्थियों तथा राजस्थान के स्थायी निवासी सभी वर्गों के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की जबकि महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
RSSB Patwari Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹600
- राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400
- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400
RSSB Patwari Bharti 2025: परीक्षा योजना
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | अंक (Marks) |
---|---|---|---|
1. | सामान्य विज्ञान | 38 | 76 |
2. | राजस्थान का इतिहास, संस्कृति और राजनीति | 30 | 60 |
3. | सामान्य अंग्रेजी और हिंदी | 22 | 44 |
4. | तर्क क्षमता और सामान्य गणितीय कुशलता | 45 | 90 |
5. | बेसिक कंप्यूटर | 15 | 30 |
कुल (Total) | 150 | 300 |
RSSB Patwari Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाईट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Apply Online’ बटन पर क्लिक करें।
- अगर आप रजिस्टर्ड नहीं है तो ‘Register Here’ पर क्लिक करें और अपने आधार या गूगल से रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करके ‘Patwari Recruitment 2025’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी विवरण जैसे- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर प्रमाण पत्र आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UGC NET की 26 और 27 तारीखों की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी हुई जारी, जल्दी करें चेक