RSSB VDO Bharti 2025: अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 683 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए हैं।
आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2025 से शुरू हो चुकी है जो 18 जुलाई 2025 तक चलेगी। अगर आप इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो RSSB की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर तुरंत आवेदन करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया के बारे में
RSSB VDO Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 17 जून 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 19 जून 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 18 जुलाई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 18 जुलाई 2025
- परीक्षा की तिथि – 31 अगस्त 2025
यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से Tatkaal टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब बिना आधार और ओटीपी के नहीं मिलेगी सीट
RSSB VDO Bharti 2025: जिला वाइज़ रिक्तियों की संख्या
1. गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)
क्रम संख्या (S.no.) | जिला (District) | रिक्तियों की संख्या (No. of Vacancies) |
---|---|---|
1. | अजमेर | 20 |
2. | बांरा | 34 |
3. | भरतपुर | 49 |
4. | भीलवाड़ा | 31 |
5. | बाड़मेर | 103 |
6. | बूंदी | 11 |
7. | चित्तौड़गढ़ | 31 |
8. | चूरू | 26 |
9. | धौलपुर | 6 |
10. | जयपुर | 70 |
11. | झालावाड़ | 60 |
12. | झुंझुनू | 30 |
13. | जोधपुर | 44 |
14. | करौली | 15 |
15. | पाली | 15 |
16. | राजसमंद | 4 |
17. | सवाई माधोपुर | 26 |
18. | नागौर | 36 |
19. | सीकर | 23 |
20. | श्रीगंगानगर | 27 |
21. | टोंक | 17 |
22. | उदयपुर | 5 |
कुल (Total) | 683 |
2. अनुसूचित क्षेत्र (TSP)
क्रम संख्या (S.no.)) | जिला (District) | रिक्तियों की संख्या (No. of Vacancies) |
---|---|---|
1. | बांसवाड़ा | 49 |
2. | प्रतापगढ़ | 26 |
3. | डूंगरपुर | 39 |
4. | पाली | 9 |
5. | चित्तौड़गढ़ | 3 |
6. | राजसमंद | 6 |
7. | उदयपुर | 35 |
कुल (Total) | 167 |
RSSB VDO Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार के पास DOEACC एक द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से ‘O’ लेवल कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होना चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्ष का आयोजन पिछले 3 वर्ष से नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सामान्य (General) वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC,) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
RSSB VDO Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/अति पिछड़ा वर्ग (EBC) (क्रीमीलेयर) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹600
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/अति पिछड़ा वर्ग (EBC) (नॉन-क्रीमीलेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400
- दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
RSSB VDO Bharti 2025: परीक्षा योजना
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा में 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न समान अंक के होंगे। परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सही उत्तर में से 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
क्रम संख्या (S.no.) | प्रश्न पत्र (Paper) | अंक (Marks) |
---|---|---|
1. | भाषा ज्ञान (सामान्य हिंदी, अंग्रेजी) | 50 |
2. | गणित | 30 |
3. | सामान्य ज्ञान | 20 |
4. | भूगोल और प्राकृतिक संसाधन | 30 |
5. | राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक संसाधन | 30 |
6. | राजस्थान का इतिहास और संस्कृति | 30 |
7. | बेसिक कंप्यूटर | 10 |
कुल (Total) | 200 |
RSSB VDO Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिसियल वेबसाईट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
- ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- अगर आपके पास SSO आईडी नहीं है तो उसे क्रिएट करें।
- अब अपने SSOआईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- VDO Recruitment 2025 वाले Advertisement पर जाएँ और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- स्नातक प्रमाण पत्र, कंप्यूटर सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: माध्यमिक आचार्य और कुरमाली के 1373 पदों पर सरकारी नौकरी का शानदार मौका, तुरंत करें आवेदन