SBI PO Bharti 2025: क्या आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में है? तो यह मौका आपके लिए है! स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 541 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में शामिल होकर आप पा सकते हैं ₹20 लाख सालाना का शानदार पैकेज और देश की सबसे बड़ी बैंक में नौकरी करने का गौरव।
आवेदन की प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 है। योग्य उम्मीदवार SBI की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
SBI PO Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 24 जून 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14 जुलाई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 14 जुलाई 2025
- प्रारंभिक परीक्षा की तिथि – जुलाई/अगस्त 2025 (संभावित)
- मुख्य परीक्षा की तिथि – सितंबर 2025 (संभावित)
- साइकोमेट्रिक टेस्ट की तिथि – अक्टूबर/नवंबर 2025 (संभावित)
यह भी पढ़ें: LT Grade Teacher और GIC Lecturer के 9000+ पदों पर भर्ती जल्द, जानें पूरी जानकारी
SBI PO Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
---|---|---|
1. | सामान्य (General) | 203 |
2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 135 |
3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 50 |
4. | अनुसूचित जाति (SC) | 80 |
5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 73 |
कुल (Total) | 541 |
SBI PO Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जो अभी स्नातक अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में है वह भी आवेदन करने के पात्र होंगे बशर्ते उन्हें 30 सितंबर 2025 या उससे पहले स्नातक उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
SBI PO Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EW) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹750
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को आवेदन फीस देने से छूट दी गई है।
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
SBI PO Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
SBI PO भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है। यह प्रक्रिया उम्मीदवार की योग्यता, तर्कशक्ति, कम्युनिकेशन स्किल और प्रोफेशनल एप्टीट्यूड को परखने के लिए डिजाइन की गई है।
1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary) क्वालीफाइंग नेचर की परीक्षा है जिसके अंक मेरिट लिस्ट में काउंट नहीं होते। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है।
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | अंक (Marks) | समय (Duration) |
---|---|---|---|---|
1. | अंग्रेजी भाषा (English Language) | 40 | 40 | 20 मिनट |
2. | मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) | 30 | 30 | 20 मिनट |
3. | तर्क क्षमता (Reasoning Ability) | 30 | 30 | 20 मिनट |
कुल (Total) | 100 | 100 | 1 घंटा (60 मिनट) |
2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
मुख्य परीक्षा (Mains Exam) भी एक ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ (Objective) और व्याख्यात्मक (Descriptive) दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में 170 बहुविकल्पीय प्रश्न और तीन व्याख्यात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के लिए 3 घंटे और व्याख्यात्मक परीक्षा के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
(Ⅰ). वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type)
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | अंक (Marks) | समय (Duration) |
---|---|---|---|---|
1. | तर्क और कंप्यूटर योग्यता (Reasoning and Computer Aptitude) | 40 | 60 | 50 मिनट |
2. | डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन (Data Analysis and Interpretation) | 30 | 60 | 45 मिनट |
3. | सामान्य जागरूकता/अर्थशास्त्र/बैंकिंग ज्ञान (General Awarness/Economy/Banking Knowledge ) | 60 | 60 | 45 मिनट |
4. | अंग्रेजी भाषा (English Language) | 40 | 20 | 40 मिनट |
कुल (Total) | 170 | 200 | 3 घंटा (180 मिनट) |
(Ⅱ). व्याख्यात्मक (Descriptive)
इस पेपर में 50 अंकों के तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में संचार कौशल से संबंधित प्रश्न होंगे जिनमें ई-मेल, रिपोर्ट, स्थिति विश्लेषण और संक्षिप्त लेखन विषय सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए 30 मिनट का समय सभी उम्मीदवारों को प्रदान किया जाएगा।
नोट: वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।
3. साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और व्यक्तिगत साक्षात्कार
तीसरे चरण के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की व्यक्तिगत प्रोफाइलिंग के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट (Pychometric Test) आयोजित किया जाएगा। इस चरण के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ग्रुप एक्सरसाइज (Group Exercise) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) से गुजरना होगा। ग्रुप एक्सरसाइज 20 अंक और इंटरव्यू 30 अंकों का होगा इस प्रकार यह परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी।
फाइनल मेरिट लिस्ट दूसरे और तीसरे चरण में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को दोनों चरण की परीक्षाओं में अलग-अलग उत्तीर्ण होना होगा। प्रथम चरण की परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होगी जिसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय जोड़े नहीं जाएंगे।
SBI PO Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की ऑफिसियल वेबसाईट bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाएँ।
- ‘Recruitment of Probationary Officers 2025’ पर क्लिक करें। ‘Click here for New Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाईल नंबर और ई-मेल आईडी आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें तथा OTP से ई-मेल और मोबाईल नंबर वेरीफाई करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता श्रेणी एवं अन्य जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुन जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान पटवारी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी, अब 3705 पदों पर भर्ती, 29 जून है आवेदन की अंतिम तिथि