SHS Bihar Bharti 2025: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (Bihar SHS) ने 2025 में लैब टेक्नीशियन (LT) भर्ती का बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1068 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू होकर 15 सितंबर 2020 तक चलेगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार SHS बिहार की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास है जो मेडिकल फील्ड में कैरियर बनाना चाहते हैं। चयन प्रक्रिया, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के आधार पर होगी। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया आगे के बारे में
SHS Bihar Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 25 अगस्त 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 1 सितंबर 2025 (सुबह 10:00 बजे से)
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 सितंबर 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 15 सितंबर 2025
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: BSF में Radio Operator और Radio Mechanic के 1121 पदों पर बंपर भर्ती, 24 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
SHS Bihar Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियां
| श्रेणी (Category) | पद का नाम | पदों की संख्या (No. of Posts) | |
| सीनियर लैब टेक्नीशियन (Senior Lab Technician) | लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) | ||
| सामान्य (General) | 3 | 433 | 436 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 1 | 113 | 114 |
| अति पिछड़ा वर्ग (EBC) | 1 | 158 | 159 |
| पिछड़े वर्ग की महिलायें | 0 | 39 | 39 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 1 | 106 | 107 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 1 | 166 | 167 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 0 | 13 | 13 |
| कुल (Total) | 1068 | ||
SHS Bihar Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- सीनियर लैब टेक्नीशियन (SLT) के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी / अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी / जनरल माइक्रोबायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी / बायोकेमेस्ट्री के साथ M.Sc. उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही साथ TB लैबोरेट्री टेस्ट में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
- लैब टेक्नीशियन (LT) के पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उसके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी (MLT) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC) तथा सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
SHS Bihar Bharti 2025: आवेदन शुल्क
- सामान्य (General) पिछड़ा वर्ग (BC) अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – ₹500
- बिहार राज्य की सामान्य वर्ग की महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – ₹125
- राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – ₹500
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
SHS Bihar Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
लैब टेक्नीशियन (LT) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और कार्य अनुभव (Work experience) शामिल हैं।
लिखित परीक्षा (Written examination)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के प्रश्न पत्र में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative marking) का भी प्रावधान होगा जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी। यह परीक्षा 75 मिनट की होगी।
Covid-19 कार्य अनुभव
कोरोना वायरस रोकथाम और नियंत्रण हेतु संविदा पर कार्य करने वाले लैब टेक्नीशियन (LT) को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव पर 5 अंक जो अधिकतम 20 अंकों तक होगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के 80 अंक और कार्य अनुभव के 20 अंक अर्थात कुल 100 अंकों में प्राप्त अंक के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें नियुक्त प्रदान की जाएगी।
SHS Bihar Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) की आधिकारिक वेबसाईट shs.bihar.gov.in पर जाएँ।
- ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर ‘Lab Technician Recruitment 2025’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो ‘New Regitration’ पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा उसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज, फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यह सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BHEL में कारीगर के 515 पदों पर बंपर भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर – जल्द करें आवेदन



