SJVN Bharti 2025: SJVN लिमिटेड ने 2025 में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) के 114 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लॉ या मैनेजमेंट फील्ड से है और एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए ही है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी ₹50000 हर महीने मिलेगी।
आपको बता दें कि एक SJVN लिमिटेड नवरत्न कंपनी है जो भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स जैसे- तिथियां, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
SJVN Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 18 अप्रैल 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 28 अप्रैल 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 18 मई 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 18 मई 2025
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि – जल्द ही ऑफिसियल वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
SJVN Bharti 2025: विभाग वाइज़ रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | विभाग (Department) | पदों की संख्या (Number of Posts) |
---|---|---|
1. | सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) | 30 |
2. | विद्युत इंजीनियरिंग (Electrical Engineering) | 15 |
3. | यांत्रिक इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering) | 15 |
4. | मानव संसाधन (Human Resource) | 7 |
5. | पर्यावरण (Environment) | 7 |
6. | भू-विज्ञान (Geology) | 7 |
7. | इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Information Technology) | 6 |
8. | वित्त (Finance) | 20 |
9. | लॉ (Law) | 7 |
कुल (Total) | 114 |
SJVN Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
विभाग (Department) | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
---|---|
सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) | उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। |
विद्युत इंजीनियरिंग (Electrical Engineering) | उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। |
यांत्रिक इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering) | उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। |
मानव संसाधन (Human Resource) | उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA उत्तीर्ण होना चाहिए या मानव संसाधन (HR) में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। |
पर्यावरण (Environment) | उम्मीदवार के पास एनवायरमेंट इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या उम्मीदवार को एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग / एनवायरमेंटल साइंस में परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। |
भू-विज्ञान (Geology) | उम्मीदवार को भू-विज्ञान या अप्लाइड भू-विज्ञान में M.Sc. / M.Tech. उत्तीर्ण होना चाहिए। |
इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Information Technology) | उम्मीदवार के पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग / इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। |
वित्त (Finance) | उम्मीदवार को मुख्य विषय फाइनेंस के साथ 2 साल का MBA/CA/CWA-CMA उत्तीर्ण होना चाहिए। |
लॉ (Law) | उम्मीदवार को Law ग्रेजुएट होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
आयु सीमा की गणना ऑनलाइन आवेदन के अंतिम तिथि के दिन से की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान किया जाएगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर (OBC-NCL) उम्मीदवारों को आ आयु सीमा में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को उनके Category के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 10 से 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
SJVN Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – ₹600 प्लस 18% GST = ₹708
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
SJVN Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
SJVN Bharti 2025 के तहत एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर चयन मुख्यतः तीन चरणों में पूरी होगी। इन तीनों चरणों का विवरण इस प्रकार है:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
सबसे पहले सभी उम्मीदवारों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस प्रकार यह परीक्षा 150 अंकों की होगी और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
परीक्षा प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छी बात यह है की परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का कोई प्रावधान नहीं है अतः सभी उम्मीदवार बिना किसी झिझक के सभी प्रश्नों को अटेम्प्ट कर सकते हैं।
खंड (Section) | विषय (Topic) | प्रश्नों की संख्या (Number of Questions) | कुल अंक (Total Marks) |
---|---|---|---|
खंड-1 | विषय आधारित प्रश्न | 120 | 120 |
खंड-2 | सामान्य योग्यता, तार्किक क्षमता, बुद्धिमत्ता परीक्षण | 30 | 30 |
कुल (Total) | 150 | 150 |
2. ग्रुप डिस्कशन (GD)
जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उत्तीर्ण होंगे उन्हें ग्रुप डिस्कशन (GD) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप क्वालिटी और टीमवर्क आदि की जाँच की जाएगी। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को एक करंट टॉपिक दिया जाएगा जिस पर उन्हें आपस में डिस्कशन करना होता है।
3. पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview)
ग्रुप डिस्कशन के बाद सिलेक्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण में सभी उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट, टेक्निकल नॉलेज और जॉब के प्रति उनकी समझ को आँका जाएगा।
SJVN Bharti 2025: फाइनल मेरिट लिस्ट
कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा। तीनों चरणों में वेटेज का बँटवारा इस प्रकार से होता है:
मानदंड (Parameters) | वेटेज (Weightage) |
---|---|
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) | 75% |
ग्रुप डिस्कशन (GD) | 10% |
पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview) | 15% |
कुल (Total) | 100% |
SJVN Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार SJVN की ऑफिसियल वेबसाईट sjvn.nic.in पर जाएँ।
- होमपेज पर ‘Careers’ या ‘Current Jobs’ सेक्शन में जाएँ।
- वहाँ ‘Executive Trainee Bharti 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो पहले Registration करें।
- अपना नाम, मोबाईल नंबर, ई-मेल आदि दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- अपना प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पोस्ट का चयन आदि डिटेल्स सही सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज़ फोटो, हस्ताक्षर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सबकुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिन्टआउट निकाल सकते हैं।