SSC Bharti 2026: Indian Army में 350 पदों पर भर्ती | Engineering Graduates के लिए मौका, जानें पूरी डिटेल्स

SSC Bharti 2026

SSC Bharti 2026: भारतीय सेना ने 67वीं SSC (Technical) Men भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से Engineering Graduates के लिए कुल 350 टेक्निकल पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो इंडियन आर्मी में ऑफिसर के रूप में सेवा देना चाहते हैं।
आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है जो 7 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं और आवश्यक योग्यता रखते हैं वह आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे – पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के बारे में

SSC Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 जनवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 5 फरवरी 2026
  • शॉर्टलिस्ट कटऑफ सूची प्रकाशित होने की तिथि – मार्च 2026 (पहला सप्ताह)
  • SSB इंटरव्यू की तिथि – अप्रैल-जून 2026
  • ट्रेनिंग शुरू होने की तिथि – अक्टूबर 2026
  • ट्रेनिंग समाप्त होने की तिथि – सितंबर 2027

यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर भर्ती, CET अनिवार्य | जानें पूरी डिटेल्स

SSC Bharti 2026: रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.N.)मुख्य स्ट्रीम (Core Stream) पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सिविल (Civil)75
2.कंप्यूटर साइंस (Computer science) 60
3.इलेक्ट्रिकल (Electrical)33
4.इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)64
5.मैकेनिकल (Mechanical)101
6.मिसलेनियस इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स (Misc Engineering streams)17
कुल (Total)350

SSC Bharti 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)

  • उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
  • अंतिम वर्ष (Finally Year) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं बशर्ते वे ट्रेनिंग शुरू होने से पहले अपनी डिग्री पूरी कर लें।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आपको बता दें कि इस पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

SSC Bharti 2026: आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए किसी भी तरह का कोई आवेदन फीस नहीं लिया जा रहा है। SSC Technical Entry के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होता है जिसके लिए किसी भी प्रकार का Application Fee/Examination Fee नहीं लिया जाता।

SSC Bharti 2026: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। चयन पूरी तरह SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार SSB इंटरव्यू के लिए बुलाए जाते हैं।

SSB इंटरव्यू

SSB इंटरव्यू कुल 5 दोनों का होता है जिसमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. Day 1: Screening Test (OIR+PPDT)
  2. Day2: Psychological Tests
  3. Day 3 & 4: GTO Tasks (Group Discussion, Group Planning, Outdoor Tasks)
  4. Day 4: Personal Interview & Conference

मेडिकल परीक्षा (Medical Test)

SSB में सफल उम्मीदवारों का Army Medical Test किया जाता है। इसके तहत उम्मीदवारों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। SSB इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर Final Merit List तैयार की जाती है। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आता है उन्हें Training के लिए बुलाया जाता है।

SSC Bharti 2026: क्या होगी सैलरी?

SSC Technical भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट (Lieutenant) रैंक दी जाती है, जिसमें Level-10 के तहत ₹56,100 – ₹1,77,500 तक की सैलरी देय है। यह सैलरी ट्रेनिंग पीरियड के दौरान भी मिलती है। इसके अलावा कई प्रकार के भत्ते जैसे- महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, यूनिफॉर्म भत्ता आदि भी मिलता है। इस प्रकार शुरुआती कुल सैलरी लगभग ₹56,100 से ₹70,000+ प्रतिमाह हो सकती है।

SSC Bharti 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाईट joinindianarmy.nic.in पर जाएँ।
  • “Officer Entry Apply/Login” पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो Registration करें और पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार Login करें।
  • Login करने के बाद SSC Technical (Men) – 67 course विकल्प को सेलेक्ट करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कॉन्टैक्ट डीटेल्स सहित अन्य जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Multi Tasking Staff (MTS) के 714 पद | 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन के अंतिम कुछ दिन शेष

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top