UKPSC PCS 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने PCS Exam 2025 के लिए बहुप्रतीक्षित भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी जिनमें DSP, डिप्टी कलेक्टर, राज्य कर अधिकारी और सहायक नगर आयुक्त जैसे प्रतिष्ठित और राजकीय पद शामिल हैं। जो अभ्यर्थी सिविल सेवा के माध्यम से उत्तराखंड प्रशासन में सेवा देने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 27 मई 2025 तक चलेगी अतः इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। आईये जानते हैं पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स
UKPSC PCS 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 7 मई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 मई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 मई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 27 मई 2025
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि – 3 जून 2025 से 12 जून 2025
- परीक्षा की तिथि – 29 जून 2025
यह भी पढ़ें: IDBI Bank में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 676 पदों पर बंपर वैकेंसी, 20 मई तक करें आवेदन
UKPSC PCS 2025: केटेगरी वाइज़ रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (Number of Posts) |
---|---|---|
1. | सामान्य (General) | 80 |
2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 15 |
3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)_ | 9 |
4. | अनुसूचित जाति (SC) | 16 |
5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 3 |
कुल (Total) | 123 |
UKPSC PCS 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए परास्नातक की डिग्री अनिवार्य हो सकती है।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) व दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
शारीरिक मापदंड (Physical Standards)
पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए शारीरिक मापदंड का परीक्षण आवश्यक होगा जिसमें अभ्यर्थियों की ऊँचाई, सीने की माप और वजन आदि का की जाँच की जाएगी।
क्रम संख्या (S.no.) | मापदंड (Standard) | पुरुष अभ्यर्थी (Men) | महिला अभ्यर्थी (Women) |
---|---|---|---|
1. | ऊँचाई | 167.7 सेमी. | 152 सेमी. |
2. | सीना | 78.8 सेमी. (फुलाकर 83.5 सेमी.) | लागू नहीं |
3. | वजन | लागू नहीं | न्यूनतम 45 किलोग्राम |
नोट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
UKPSC PCS 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹166.36
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹76.36
- दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों और उत्तराखंड के अनाथ बच्चों को आवेदन शुल्क देने से छूट दी गई है।
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
UKPSC PCS 2025: परीक्षा योजना
1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमे दो प्रश्नपत्र होंगे- सामान्य अध्ययन और सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण। प्रथम प्रश्नपत्र में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची का निर्माण किया जाएगा जबकि दूसरा प्रश्नपत्र क्वालीफाइंग नेचर का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।
प्रश्नपत्र (Paper) | विषय (Topic) | प्रश्नों की संख्या (Number of Questions) | कुल अंक (Total Marks) | समयावधि (Time) |
---|---|---|---|---|
प्रथम प्रश्न पत्र | सामान्य अध्ययन | 150 | 150 | 2 घंटे |
द्वितीय प्रश्नपत्र | सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा | 100 | 150 | 2 घंटे |
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव टाइप की परीक्षा है जिसमें कुल आठ पेपर होंगे। परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
प्रश्नपत्र (Paper) | विषय (Topic) | कुल अंक (Total Marks) | समयावधि (Time) |
---|---|---|---|
1. | सामान्य हिंदी | 3 घंटा | 200 |
2. | निबंध | 3 घंटा | 200 |
3. | सामान्य अध्ययन-Ⅰ (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) | 3 घंटा | 200 |
4. | सामान्य अध्ययन-ⅠⅠ (शासन व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतरराष्ट्रीय संबंध) | 3 घंटा | 200 |
5. | सामान्य अध्ययन-ⅠⅠⅠ (प्रौद्योगिकी,आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन) | 3 घंटा | 200 |
6. | सामान्य अध्ययन-Ⅳ (नीतिशास्त्र, सत्य निष्ठा और अभिरुचि) | 3 घंटा | 200 |
7. | सामान्य अध्ययन-Ⅴ (उत्तराखंड राज्य की जानकारी) | 3 घंटा | 200 |
8. | सामान्य अध्ययन-Ⅵ (उत्तराखंड राज्य की जानकारी) | 3 घंटा | 200 |
कुल (Total) | 1500 |
3. साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण (Interview)
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थी के व्यक्तित्व, संचार कौशल, प्रशासनिक दृष्टिकोण आदि की जाँच की जाएगी। यह इंटरव्यू 150 अंकों का होगा।
मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
UKPSC PCS 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ऑफिसियल वेबसाईट psc.uk.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर Recruitment Notification पर क्लिक करें।
- Uttarakhand Combined State Civil/Upper Subordinate Services Examination-2025 से संबंधित लिंक ‘Click Here’ पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा वहां ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
- अगर आप रजिस्टर्ड नहीं है तो सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
- अपना नाम, पिता का नाम, लिंग, केटेगरी, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पासवर्ड आदि करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, योग्यता एवं अन्य जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैंड की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Exam 2025 की परीक्षा की तिथि आ गई, अब देर नहीं, शुरू करें फुल तैयारी