UKSSSC Bharti 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) जैसे कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग द्वारा 9 अप्रैल 2025 को आधिकारिक वेबसाईट पर जारी किया गया है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।
आपको बता दें कि कुल 416 पदों पर भर्तियाँ होनी है और आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है अतः इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तारीख से पहले ही फॉर्म भरें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स जैसे- रिक्तियाँ, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
UKSSSC Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 9 अप्रैल 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 15 अप्रैल 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 मई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 15 मई 2025
- आवेदन फार्म में सुधार करने की तिथि – 18 मई से 20 मई 2025
- लिखित परीक्षा की तिथि – 27 जुलाई 2025 (संभावित)
यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस में 9617 कॉन्सटेबल के पदों पर सुनहरा मौका, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी
UKSSSC Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
पद का नाम | रिक्तियाँ (पदों की संख्या) |
---|---|
राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) | 119 |
राजस्व उप निरीक्षक (लेखपाल) | 61 |
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) | 205 |
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (GPDO) | 16 |
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) | 3 |
वैयक्तिक सहायक (PA) | 3 |
सहायक अधीक्षक | 5 |
स्वागतकर्ता (Receptionist) | 3 |
सहायक स्वागतकर्ता | 1 |
*कुल पद* | 416 |
UKSSSC Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
पद का नाम (Name of Post) | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
---|---|
राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। |
राजस्व उप निरीक्षक (लेखपाल) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। |
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। |
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (GPDO) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए तथा कंप्यूटर संचालन में कम से कम किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से CCC का सर्टिफिकेट प्राप्त हो। |
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा या DOACC द्वारा प्रदान किया गया ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। |
वैयक्तिक सहायक (PA) | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्षीय कंप्यूटर पाठ्यक्रम का सर्टिफिकेट होना चाहिए। |
सहायक अधीक्षक | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी सरकारी संगठन या मान्यता प्राप्त प्राइवेट संगठन में प्रशासनिक कार्य का 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। |
स्वागतकर्ता (Receptionist) | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. हिंदी और अंग्रेजी भाषा पढ़ने लिखने और बात करने में पारंगत होना चाहिए साथ ही साथ सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए। |
सहायक स्वागतकर्ता | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. हिंदी और अंग्रेजी भाषा पढ़ने लिखने और बात करने में पारंगत होना चाहिए साथ ही साथ सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की तथा दिव्यांग वर्ग (PwD) के अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
शारीरिक मापदंड – सिर्फ पटवारी के पद हेतु (Physical Standards)
श्रेणी (Category) | ऊँचाई (Height) | सीना (Chest) | वजन (Weight) |
---|---|---|---|
पुरुष (Male) | 168 सेमी. | 79 सेमी. (फुलाकर 84 सेमी.) | लागू नहीं |
महिला (Female) | 152 सेमी. | लागू नहीं | न्यूनतम 45 किलोग्राम |
UKSSSC Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹300
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं दिव्यांग वर्ग (PwD) के लिए आवेदन फीस : ₹150
नोट: अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट प्रदान की गई है। सभी अभ्यर्थी अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
UKSSSC Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
UKSSSC Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया पद के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है लेकिन अधिकांश पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगा।
1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
सभी पदों के लिए सबसे पहले वस्तुनिष्ठ प्रकार के लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे इसके लिए कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, तार्किक योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान और विषय आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – केवल पटवारी और लेखपाल पदों के लिए
पटवारी और लेखपाल पदों के लिए जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाएंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षण के अंतर्गत पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का रनिंग टेस्ट होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 60 मिनट में 7 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 3.5 किलोमीटर दौड़ना होगा।
सभी चरणों को पास करने के बाद अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस फाइनल मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
UKSSSC Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ऑफिसियल वेबसाईट sssc.uk.gov.in पर जाएँ।
- अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन‘ सेक्शन में जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता, पात्रता आदि जैसी जानकारी दर्ज करके स्वयं को रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद ई-मेल आईडी/मोबाईल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आवेदन फार्म को भरना शुरू करें जिसमें अपनी सभी डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद भरी गई सभी डिटेल्स को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : यूपी सरकार ने कर्मचारियों का DA बढ़ाकर किया 55%, जानें एरियर भुगतान और लाभ की पूरी जानकारी