UP Fee Reimbursement Scheme 2025: उत्तर प्रदेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजना राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के पात्र छात्रों को उनकी ट्यूशन फीस और परीक्षा शुल्क की 100% वापसी दी जाती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी छात्र आर्थिक तंगी की कारण अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है। आईए जानते हैं कि आप इस योजना के लिए आवेदन करके लाभ कैसे पा सकते हैं
UP Fee Reimbursement Scheme 2025: क्या है यह योजना?
उत्तर प्रदेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजना एक ऐसी योजना है जिसमें सरकार छात्रों द्वारा कॉलेज विश्वविद्यालय में जमा की गई फीस को पूर्ण या आंशिक रूप से वापस करती है। यह राशि सीधे DBT के माध्यम से छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह योजना मुख्य रूप से दो प्रकार की है:
1. Pre-Matric Scholarship and Fee Imbursement (कक्षा 9-10 के छात्रों के लिए)
यह योजना उन छात्रों के लिए है जो कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ रहे हैं। योजना का लाभ पाने के लिए छात्र/छात्रा को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय एक निश्चित सीमा से कम होनी चाहिए। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/सामान्य/अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को मिलता है।
2. Post-Matric Scholarship and Fee Imbursement (कक्षा 11 से लेकर स्नातक परास्नातक तक)
बहुत सारे छात्र/छात्राएं 12वीं करने के बाद केवल इसलिए पढ़ाई छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए फीस देने में कठिनाई होती है। इस योजना का उद्देश्य फीस के कारण छात्रों की पढ़ाई ना रुके इसके लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का भी प्रावधान किया गया है जिसमें 11वीं से लेकर स्नातक/परास्नातक की पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करना है। इसमें भी सभी श्रेणी के छात्रों (General/OBC/SC/ST/Minority) को लाभ मिलता है।
UP Fee Reimbursement Scheme 2025: योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों का शिक्षा के लिए समान अवसर प्रदान करना है ताकि कोई भी छात्र आर्थिक प्रभाव के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी ना छोड़े। इस योजना के तहत सरकार, छात्रों द्वारा कॉलेज या विश्वविद्यालय में जमा की गई ट्यूशन फीस को वापस करती है।
इस योजना का मकसद है आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा तक पहुंच दिलाना साथ ही साथ राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ना और स्कूल छोड़ने की दर को कम करना। सरल शब्दों में यह योजना उन छात्रों के लिए एक आर्थिक सुरक्षा कवच है जो पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन फीस वहन नहीं कर सकते।
UP Fee Reimbursement Scheme 2025: योजना के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करेंगे –
- छात्र उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्यनरत हो।
- General और OBC छात्रों के लिए वार्षिक आय ₹2 लाख जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति छात्रों के लिए वार्षिक आय ₹2.5 लाख होना चाहिए।
- छात्र पिछले वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक के पास बैंक खाता, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि वैध दस्तावेज होनी चाहिए।
- बैंक खाता आवेदक के नाम पर होना चाहिए और आधार से लिंक होना चाहिए ताकि DBT के माध्यम से राशि भेजी जा सके।
UP Fee Reimbursement Scheme 2025: कितनी मिलेगी राशि?
उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों को फीस रीइंबर्समेंट उनके कोर्स के प्रकार, जाति श्रेणी और संस्थान के अनुसार देती है। राशि हर वर्ष थोड़ा बदल सकती है पर सामान्यतः यह संरचना इस प्रकार होती है:
| श्रेणी | अधिकतम वार्षिक सहायता राशि (Pre-Matric) | अधिकतम वार्षिक सहायता राशि (Post-matric) |
|---|---|---|
| अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) | ₹7000 तक प्रतिवर्ष | वास्तविक फीस या ₹50000 तक (जो भी कम हो) |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹5000 तक प्रतिवर्ष | ₹30000 से ₹50000 तक (कोर्स के अनुसार) |
| सामान्य वर्ग (General) | ₹3000 तक प्रतिवर्ष | ₹20000 से ₹35000 तक (मान्यता प्राप्त संस्थान पर निर्भर) |
| अल्पसंख्यक वर्ग (Minority) | ₹7000 तक प्रतिवर्ष | ₹25000 से ₹50000 तक (कोर्स और आय के आधार पर) |
नोट: इंजीनियरिंग, मेडिकल या प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों को वास्तविक फीस या सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम सीमा तक की राशि दी जाती है। निजी संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को फीस का 75% से 100% तक रिफंड मिल सकता है यदि कॉलेज सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।
UP Fee Reimbursement Scheme 2025: ऐसे करें आवेदन
Step 1 (OTR Registration)
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप की ऑफिशल वेबसाईट scholarship.up.gov.in पर जाएँ।
- अब Student सेक्शन पर जाकर New Registration पर क्लिक करें।
- यदि आप Pre-matric स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो Pre-matric (Fresh) लिंक पर क्लिक करें और यदि Post-matric के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो Post-matric (Fresh) पर क्लिक करें।
- अब OTR रजिस्ट्रेशन के सामने Click Here पर क्लिक करें।
- अब अपनी जाति, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि डालकर मोबाइल वेरिफिकेशन करें। उसके बाद अपने आधार नंबर के माध्यम से e-KYC पूरा करें।
- अब अपने डिजिलॉकर अकाउंट के माध्यम से आधार वेरिफिकेशन करें।
- अपने माता-पिता का नाम, ई-मेल आईडी आदि डालकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- प्राप्त OTR नंबर को नोट कर लें।
Step 2 (Registration)
- अब पुनः Student सेक्शन पर जाकर New Registration पर क्लिक करें।
- आप अपना OTR नंबर डालकर Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म में अपना जिला, शिक्षण संस्थान, जाति, अपना नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करें और Proceed Registration पर क्लिक करें।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा उसे नोट कर लें।
Step 3
- अब पुनः Student सेक्शन पर जाकर Login Fresh पर क्लिक करें।
- अब अपने प्री-मैट्रिक या पोस्ट-मैट्रिक जिस भी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया है उसको सेलेक्ट करें।
- अब अपना Registration number, OTR और Password डालकर Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 3 (Application Form)
- अब छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपने सभी आवश्यक डिटेल्स जैसे- पिछले स्कूल का नाम, ट्रांसफर सर्टिफिकेट नंबर, पिन कोड आदि दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- आधार कार्ड, पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो उसका प्रिंट आउट ले लें।
- अब अपने आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी ले जाकर अपने स्कूल/कॉलेज में Submit कर दें जहां इस समय आप पढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली विकास प्राधिकरण में 1732 पदों पर बंपर भर्ती Junior engineer से लेकर MTS पदों पर अवसर



