UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया गया है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत Sub Inspector (Confidential), Assistant Sub Inspector (Clerk) तथा Assistant Sub Inspector (Accounts) के कुल 537 पदों पर नियुक्ति जाएगी।
यह भर्ती विशेष रूप से उन अभ्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने स्नातक डिग्री के साथ ‘O’ लेवल कंप्यूटर कोर्स किया हुआ है। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
UP Police Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 20 दिसंबर 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19 जनवरी 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 19 जनवरी 2026
- जमा किए गए शुल्क में सुधार की तिथि – 22 जनवरी 2026
- परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 2158 विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, 29 जनवरी तक करें आवेदन – पूरी जानकारी यहाँ
UP Police Bharti 2025: रिक्तियों की संख्या
| क्रमांक (S.no.) | पद का नाम (Name of post) | पदों की संख्या (Number of posts) |
|---|---|---|
| 1. | पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) | 112 |
| 2. | पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) | 311 |
| 3. | पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) | 114 |
| कुल (Total) | 537 |
UP Police Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
| क्रमांक (S.no.) | पद का नाम (Name of post) | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
|---|---|---|
| 1. | पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री 2. कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की हिंदी और 30 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग 3. कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी शॉर्टहैंड डिक्टेशन 4. ‘O’ लेवल की परीक्षा उत्तीर्थ होना अनिवार्य |
| 2. | पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री 2. 15 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग 3. ‘O’ लेवल की परीक्षा उत्तीर्थ होना अनिवार्य |
| 3. | पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Commerce में स्नातक की डिग्री या लेखाशास्त्र (Accounts) में परास्नातक डिप्लोमा 2. 15 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग 3. ‘O’ लेवल की परीक्षा उत्तीर्थ होना अनिवार्य |
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान किया जाएगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
UP Police Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹500
- अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों की आवेदन फीस : ₹400
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
UP Police Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों का चयन के चरणों में किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा चरणों का विवरण इस प्रकार है:
1. लिखित परीक्षा
सबसे पहले, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 400 अंकों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का समय 2 घंटा 30 मिनट होगा जिसमें सभी परीक्षार्थियों को 200 प्रश्न करने होंगे।
| क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (Number of questions) | अधिकतम अंक (Maximum marks) |
|---|---|---|---|
| 1. | सामान्य हिंदी/कंप्यूटर ज्ञान (General Hindi/Computer knowledge) | 50 | 100 |
| 2. | सामान्य जागरूकता (General awareness) | 50 | 100 |
| 3. | संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा (Numerical and Mental Ability Test) | 50 | 100 |
| 4. | मानसिक अभिरुचि परीक्षा/तार्किक परीक्षा (Mental Aptitude Test/Reasoning) | 50 | 100 |
| कुल (Total) | 200 | 400 |
2. शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test)
इस चरण में अभ्यर्थियों की ऊँचाई (Height), सीना (Chest), वजन (Weight) आदि की जाँच की जाएगी तथा निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा:
| क्रम संख्या (S.no.) | कैटिगरी (Category) | ऊंचाई (Height) | सीना (Chest) | वजन (Weight) |
|---|---|---|---|---|
| 1. | पुरुष (Man) | 163 सेंटीमीटर | 77 सेंटीमीटर (82 सेंटीमीटर फुलाकर) | लागू नहीं |
| 2. | महिला (Woman) | 150 सेंटीमीटर | लागू नहीं | 40 किलोग्राम |
3. टाइपिंग और स्टेनोग्राफी (Typing & Stenography)
शारीरिक मानक परीक्षा में सफल पाए गए उम्मीदवारों को टाइपिंग और स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का लिया जाएगा जबकि स्टेनोग्राफी टेस्ट हिंदी के लिए लिया जाएगा जिसके अंतर्गत अभ्यर्थी को निर्धारित गति से डिक्टेशन सुनकर शॉर्टहैंड में लिखना होगा और बाद में उसे कंप्यूटर पर टाइप करना होगा।
4. दस्तावेज सत्यापन (Document verification)
लिखित परीक्षा, टाइपिंग/स्टेनोग्राफी टेस्ट और शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी उम्मीदवारों की शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ‘O’ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट तथा अन्य प्रमाणपत्रों की जाँच की जाएगी।
सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल माना जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
UP Police Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाईट uppbpb.gov.in पर जाएँ।
- यदि आपने पहले OTR नहीं किया है तो New Registration/One Time Registration पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगी जिसके माध्यम से लॉगिन करें और भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म खोलने के बाद उसमें अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ₹1000-₹1500 तक हर महीने, ऐसे करें आवेदन



