UP TGT PGT Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में शिक्षक का बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग जल्द ही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) के 24,898 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग मार्च महीने में शिक्षा सेवा चयन आयोग को कुल खाली पदों का विवरण उपलब्ध कराने वाला है।
UP TGT PGT Bharti 2025: अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार हुआ खत्म
यह भर्ती उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक नई आशा की किरण बनकर आई है क्योंकि उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पिछले कई वर्षों से विभिन्न कारणों से रुकी हुई है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा अगस्त 2022 में 4,163 टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे परन्तु नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की प्रक्रिया के चलते यहाँ भर्ती भी ठप हो गई थी। अब इस भर्ती की परीक्षा मई/जून माह में होने का अनुमान है।
अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, नई शिक्षक भर्ती शुरू करने की तैयारी में है और जैसे ही रिक्त पदों का विवरण मिल जाता है वैसे ही भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बिहार राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में निकली बंपर भर्ती, जानें पद, योग्यता और आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी
UP TGT PGT Bharti 2025: कब तक जारी हो सकता है भर्ती नोटिफिकेशन?
ऐसी उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक कुल रिक्त पदों के बारे में जानकारी उपलब्ध हो जाएगी और अप्रैल 2025 में भर्ती का विज्ञापन जारी हो सकता है। शिक्षा सेवा आयोग के पदाधिकारियों द्वारा विवरण जुटाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।
पिछले डेढ़ महीने से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन के कारण प्रदेश के कई सरकारी विभागों की महाकुंभ की व्यवस्थाओं में व्यस्तता रही जिसके चलते कई भर्ती प्रक्रियाओं में विलम्ब हुआ। लेकिन अब महाकुंभ की समाप्ति के बाद भर्ती से जुड़े सभी कार्य बहुत ही तीव्र गति से होंगे और जल्द से जल्द युवाओं को भर्ती के नोटिफिकेशन की खुशखबरी मिलेगी।
UP TGT PGT Bharti 2025: आधिकारिक वेबसाईट और जरूरी जानकारी
UP TGT PGT Bharti 2025 से जुड़ी सही और आधिकारिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे केवल ऑफिसियल वेबसाइट www.upsessb.org और विश्वस्त वेबसाइट्स के माध्यम से ही जानकारी लें और फर्जी या भ्रामक सूचनाओं से बचें।
सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी आज ही से शुरू करें ताकि जब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो तब तक आप पूरी तरह से तैयार रहें। सिलेबस को गहराई से समझें और नियमित रूप से पढ़ाई करें क्योंकि यह भर्ती आपके करियर को एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें : AI Avatar Creator Challenge 2025, भारत में AI और डिजिटल क्रिएटिविटी की नई उड़ान