UPPSC Bharti 2025: 2158 विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, 29 जनवरी तक करें आवेदन – पूरी जानकारी यहाँ

UPPSC Bharti 2025

UPPSC Bharti 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न विभागों के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है अतः जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत मेडिकल ऑफिसर, वेटरिनरी ऑफीसर, डेंटल सर्जन, आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक चिकित्सक, ड्रग्स इंस्पेक्टर सहित कई अन्य पद शामिल हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे-पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से

UPPSC Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 22 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 22 दिसंबर 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 22 जनवरी 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 22 जनवरी 2026
  • आवेदन फार्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि – 29 जनवरी 2026

नोट: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें क्योंकि बाद में वेबसाईट पर लोड बढ़ने के कारण आवेदन करने में दिक्कत आ सकती है।

यह भी पढ़ें: कम निवेश में पाएँ 60 के बाद हर महीने पेंशन, जीवन भर की चिंता खत्म – अटल पेंशन योजना आपके साथ!

UPPSC Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.No.)विभाग का नाम (Name of department)पद का नाम (Name of Post)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.पशुधन विभागपशु चिकित्सा अधिकारी404
2.विधाई विभागविधेक्षण अधिकारी01
3.परिवार कल्याण महानिदेशालयस्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी221
4.खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासनऔषधि निरीक्षक26
5.चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागदंत सर्जन157
6.आयुर्वेद निदेशालयचिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद)168
7.आयुर्वेद निदेशालयचिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद और यूनानी)884
8.यूनानी निदेशालयचिकित्सा अधिकारी (यूनानी)25
9.श्रम विभागचिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक)07
10.होम्योपैथी निदेशालयहोम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी265
कुल (Total)2158

UPPSC Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)

क्रम संख्या (S.No.)विभाग का नाम (Name of department)पद का नाम (Name of Post)शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
1.पशुधन विभागपशु चिकित्सा अधिकारीBachelor of Veterinary Science (B.V.Sc. and A.H.) या समकक्ष डिग्री
2.विधाई विभागविधेक्षण अधिकारी50% अंकों के साथ किसी भी विषय में में स्नातक (Graduation) की उपाधि
3.परिवार कल्याण महानिदेशालयस्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समाजशास्त्र या सामाजिक विज्ञान के किसी विषय में स्नातकोत्तर (Post graduation) की उपाधि
4.खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासनऔषधि निरीक्षकफार्मेसी/फार्मास्यूटिकल साइंस/मेडिसिन में स्नातक की डिग्री। साथ ही साथ क्लीनिकल फार्मोकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में स्पेशलाइजेशन
5.चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागदंत सर्जनBDS (Bachelor of dental surgery) की डिग्री एवं डेंटल काउंसिल में पंजीकरण
6.आयुर्वेद निदेशालयचिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद की डिग्री या भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश की आयुर्वेद में 5 वर्ष की डिग्री या डिप्लोमा तथा भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड। साथ ही साथ आयुर्वेदिक या एलोपैथिक चिकित्सालय में काम करने का 6 महीने का व्यवसायिक अनुभव
7.आयुर्वेद निदेशालयचिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद और यूनानी)आयुर्वेद या यूनानी टिब में डिग्री तथा भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश से रजिस्टर्ड और साथ ही साथ 6 महीने का अनुभव।
8.यूनानी निदेशालयचिकित्सा अधिकारी (यूनानी)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूनानी टिब की डिग्री या भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश की यूनानी टिब में 5 वर्ष की डिग्री या डिप्लोमा तथा भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड। साथ ही साथ यूनानी या एलोपैथिक चिकित्सालय में काम करने का 6 महीने का व्यवसायिक अनुभव
9.श्रम विभागचिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होम्योपैथी में डिग्री और डिप्लोमा साथ ही साथ होम्योपैथिक चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड
10.होम्योपैथी निदेशालयहोम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारीमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होम्योपैथी में डिग्री और डिप्लोमा साथ ही साथ होम्योपैथिक चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में निर्माण कर छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की जबकि दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

UPPSC Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹105
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹65
  • दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹25

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

UPPSC Bharti 2025: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार UPPSC के आधिकारिक वेबसाईट uppsc.up.nic.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। बिना OTR के आवेदन संभव नहीं है।
  • OTR पूरा होने के बाद अपनी OTR आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • होमपेज पर जाकर Advertisement पर क्लिक करके संबंधित भर्ती पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पद का चयन आदि विवरण सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो Submit बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 7994 पदों पर बंपर भर्ती, PET पास उम्मीदवारों के लिए लेखपाल बनने का सुनहरा मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top