UPPSC Lecturer Bharti 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के 1516 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (PG) के साथ B.Ed. की डिग्री भी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है अतः जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और उनके पास योग्यता है वह आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी के साथ स्थिर भविष्य की तलाश में हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
UPPSC Lecturer Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 12 अगस्त 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 12 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12 सितंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 12 सितंबर 2025
- आवेदन फॉर्म में सुधार तथा शुल्क समाधान करने की अंतिम तिथि – 19 सितंबर 2025
- प्रारंभिक परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: UP पुलिस में बने सब-इंस्पेक्टर, 4543 पदों पर भर्ती शुरू, आज ही करें आवेदन
UPPSC Lecturer Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (Serial number) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (Number of posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 641 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 413 |
| 3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 138 |
| 4. | अनुसूचित जाति (SC) | 293 |
| 5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 31 |
| कुल (Total) | 1,516 |
UPPSC Lecturer Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
- उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
- अबकी बार आयोग ने B.Ed की डिग्री को अनिवार्य कर दिया है। पहले केवल स्नातकोत्तर योग्यता से आवेदन संभव था परंतु अब B.Ed भी आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ,अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
UPPSC Lecturer Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹125
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹65
- दिव्यांग वर्ग (Pwd) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹25
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
UPPSC Lecturer Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
UPPSC Lecturer Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में संपन्न होगी । इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू राउंड होगा इसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary examination)
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary examination) पेन-पेपर मोड में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी। इसके अंतर्गत कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से 80 प्रश्न वैकल्पिक विषय के और 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और प्रश्नपत्र को हल करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं होगा।
2. मुख्य परीक्षा (Mains Examination)
| प्रश्नपत्र (Paper) | विषय (Subject) | अंक (Marks) | समय (Time) |
|---|---|---|---|
| प्रथम प्रश्न पत्र | सामान्य हिंदी एवं निबंध | 100 | 2 घंटा |
| द्वितीय प्रश्न पत्र | वैकल्पिक विषय | 300 | 3 घंटा |
| कुल (Total) | 400 | 5 घंटा |
3. साक्षात्कार (Interview)
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवार की शिक्षण क्षमता, व्यक्तित्व, संप्रेषण कौशल और विषय की समझ का आकलन किया जाएगा।
फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा (Mains Examination) और साक्षात्कार (Interview) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
UPPSC Lecturer Bharti 2025: कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाईट uppsc.up.nic.in पर जाएँ।
- आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को UPPSC की आधिकारिक वेबसाईट पर OTR (One time registration) करना अनिवार्य है।
- OTR पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को एक यूनिक आईडी मिलेगी जिसका उपयोग भविष्य की सभी भर्तियों में किया जा सकेगा।
- अब आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उससे संबंधित ‘Authenticate with OTR’ पर क्लिक करके अपना OTR नंबर भरकर आगे बढ़ें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जरूरी जानकारियां सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।



