UPPSC New Vacancy 2025: फार्म मैनेजर, रीडर सहित 50 पदों पर निकली वैकेंसी, 9 जून तक करें आवेदन

UPPSC New Vacancy 2025

UPPSC New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें फार्म मैनेजर, रीडर और कई अन्य पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। कुल 50 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है और आपके पास संबंधित योग्यता है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2025 से शुरू हो चुकी है जो 9 जून 2025 तक चलेगी अतः अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर लें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि के बारे में

UPPSC New Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 8 मई 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 9 जून 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 9 जून 2025
  • आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि – 16 जून 2025
  • डॉक्यूमेंट्स सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा किए जाने की अंतिम तिथि – 23 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

यह भी पढ़ें: 2025 में अपना व्यवसाय शुरू करें, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाएँ

UPPSC New Vacancy 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)पदों की संख्या (Number of Posts)विभाग का नाम (Name of Department)
1.फार्म प्रबंधक1पशुधन विभाग
2.उप दुग्धशाला विकास अधिकारी6दुग्धशाला विकास, उत्तर प्रदेश
3.सहायक निदेशक (सामान्य निष्पादन कला)1संस्कृत निदेशालय, उत्तर प्रदेश
4.सहायक निदेशक (पुरातत्व)1संग्रहालय निदेशालय, उत्तर प्रदेश
5.सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं)1संग्रहालय निदेशालय, उत्तर प्रदेश
6.संग्रहालय अध्यक्ष3संग्रहालय निदेशालय, उत्तर प्रदेश
7.फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी1चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश
8.प्राचार्य2आयुष (होम्योपैथी) विभाग, उत्तर प्रदेश
9.आचार्य (प्रोफेसर)4आयुष (होम्योपैथी) विभाग, उत्तर प्रदेश
10.रीडर (उपाचार्य)12आयुष (होम्योपैथी) विभाग, उत्तर प्रदेश
11.रीडर (उपाचार्य)7आयुष (यूनानी) विभाग, उत्तर प्रदेश
12.प्राध्यापक11आयुष (यूनानी) विभाग, उत्तर प्रदेश
कुल (Total)50

UPPSC New Vacancy 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
1.फार्म प्रबंधकउम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातकोत्तर की उपाधि या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 3 वर्ष के व्यावहारिक अनुभव के साथ कृषि में स्नातक या बी.एससी. (कृषि) के साथ पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में डिग्री होनी चाहिए।
2.उप दुग्धशाला विकास अधिकारी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दुग्धशाला प्रौद्योगिकी में स्नातक की उपाधि या दुग्धशाला विज्ञान में डिप्लोमा या पशुपालन और दुग्धशाला में विशेषज्ञता के साथ कृषि में स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
3.सहायक निदेशक (सामान्य निष्पादन कला)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
4.सहायक निदेशक (पुरातत्व)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व में PG की डिग्री होनी चाहिए।
5.सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
6.संग्रहालय अध्यक्षउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व या संस्कृति में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
7.फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारीफाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी के पद हेतु उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राणि विज्ञान में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
8.प्राचार्यकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होम्योपैथी में स्नातकोत्तर की डिग्री और 2 वर्षों का अध्यापन में अनुभव होना चाहिए।
9.आचार्य (प्रोफेसर)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑर्गन ऑफ़ मेडिसिन, रिपोरेट्री, मटेरिया मेडिका तथा फार्मेसी विषयों के साथ होम्योपैथी में स्नातकोत्तर डिग्री तथा आचार्य/उपाचार्य के रूप में 3 वर्ष का शिक्षण अनुभव प्राप्त होना चाहिए।
10.रीडर उपाचार्य (होम्योपैथी)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शरीर रचना विज्ञान, विकृत विज्ञान, विधि शास्त्र तथा विष विज्ञान, शल्य क्रिया विज्ञान, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा औषध अभ्यास विषयों के साथ होम्योपैथी में स्नातकोत्तर की डिग्री तथा 4 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
11.रीडर उपाचार्य (यूनानी)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूनानी में 5 वर्ष की उपाधि या भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तर प्रदेश से 5 वर्ष की उपाधि और संबंधित विषय के अध्यापन का 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
12.प्राध्यापककिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से या भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तर प्रदेश से यूनानी में 5 वर्ष की डिग्री तथा संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए साथ ही साथ 3 वर्ष का अध्यापन का अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में आयोग के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

UPPSC New Vacancy 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : ₹105
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹65
  • दिव्यांग वर्ग (PwD) की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹25

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

UPPSC New Vacancy 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

UPPSC फार्म मैनेजर, रीडर आदि पदों की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

1. स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test)

सबसे पहले अगर आवेदन बहुत अधिक संख्या में आते हैं तो आयोग प्रारंभिक परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित कर सकता है। यह टेस्ट वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें प्रत्येक प्रश्न के अंतर्गत चार विकल्प दिए जाएंगे जिसमें से सही विकल्प का चयन करना होगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विषय आधारित प्रश्न और तर्कशक्ति पर आधारित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान किया जा सकता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न हेतु निर्धारित किए गए अंकों से 0.33 अंक की कटौती की जाएगी।

2. साक्षात्कार (Interview)

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार में उम्मीदवारों के शैक्षणिक ज्ञान, विषय की समझ, अनुभव और व्यक्तित्व आदि को परखा जाएगा।
आपको बता दें कि ज्यादातर पदों के लिए सीधी भर्ती के अंतर्गत सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा जिसमें प्रारंभिक परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट लिस्ट

साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक और अनुभव से संबंधित डॉक्यूमेंट को पैनल के समक्ष वेरीफाई कराना होगा। साक्षात्कार में प्राप्त अंकों और उनकी योग्यता के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसमें जिन अभ्यर्थियों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।

UPPSC New Vacancy 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के ऑफिसियल वेबसाईट uppsc.up.nic.in पर जाएँ।
  • ‘All Notifications/Advertisements’ लिंक पर क्लिक करें।
  • Direct Recruitment से संबंधित ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
  • आप जिस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे संबंधित ‘Authenticate with OTR’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आपने अपना OTR रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले अपना ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर वेरीफाई करें। उसके बाद अपना फोटो, अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, कैटिगरी, पिता का नाम, माता का नाम, शैक्षणिक योग्यता आदि डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के 24 घंटे के बाद आप आवेदन फॉर्म भर सकेंगे उसके लिए अपने OTR नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें जिसमें अपनी शैक्षिक योग्यता, अनुभव, पता आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, जरूरी प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपने केटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

नोट: सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ संलग्न करके स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर आयोग कार्यालय में जमा करना आवश्यक है।


यह भी पढ़ें: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में 2600 पदों पर निकली बम्पर वैकेंसी, सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) बनने का सुनहरा मौका- तुरंत करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top