UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने तकनीकी शिक्षा विभाग में कुल 513 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग विषय में लेक्चरर, वर्कशॉप सुपरीटेंडेंट आदि पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षण क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है जो 2 दिसंबर 2025 से शुरू है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के अंदर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- पात्रता, चयन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 2 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 2 दिसंबर 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 2 जनवरी 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 9 जनवरी 2026
- परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियां
| क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 176 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 163 |
| 3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 46 |
| 4. | अनुसूचित जाति (SC) | 124 |
| 5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 04 |
| कुल (Total) | 513 |
UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
- Engineering/Technical branches के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.E./B.Tech. या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए।
- यदि पद आर्किटेक्चर (Architecture) से संबंधित है तो B.Arch. या संबंधित मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।
- नॉन-इंजीनियरिंग से संबंधित विषयों जैसे- फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, इंग्लिश आदि में स्नातक/परास्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास यह सारी डिग्रियां किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age limit)
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की जबकि दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹225
- अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹105
- दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹25
UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
Technical Education Department (Diploma Sector) Uttar Pradesh के अंतर्गत लेक्चरर और वर्कशॉप सुपरीटेंडेंट के पद पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रथम प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी और संबंधित विषय का होगा जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय का होगा। दोनों प्रश्नपत्रों से संबंधित विवरण नीचे सारणी में दी जा रही है:
1. प्रथम प्रश्नपत्र (Paper-1)
| क्रमांक (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | अंक (Marks) |
|---|---|---|---|
| 1. | सामान्य हिंदी | 25 | 75 |
| 2. | मुख्य विषय (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, पेंट टेक्नोलॉजी, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी, टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फुटवियर, टैक्सटाइल केमेस्ट्री, लेदर टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, वर्कशॉप सुपरीटेंडेंट, आर्किटेक्चर, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश, मैथमेटिक्स) | 100 | 300 |
| कुल (Total) | 125 | 375 |
2. द्वितीय प्रश्नपत्र (Paper-2)
| क्रमांक (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | अंक (Marks) |
|---|---|---|---|
| 1. | सामान्य अध्ययन | 25 | 75 |
| 2. | मुख्य विषय (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, पेंट टेक्नोलॉजी, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी, टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फुटवियर, टैक्सटाइल केमेस्ट्री, लेदर टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, वर्कशॉप सुपरीटेंडेंट, आर्किटेक्चर, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश, मैथमेटिक्स) | 100 | 300 |
| कुल (Total) | 125 | 375 |
3. साक्षात्कार (Interview)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिसमें उनका व्यक्तित्व परीक्षण होगा। यह चरण कुल 100 अंकों का होगा जिसमें उम्मीदवार के विषय ज्ञान के अलावा संवाद कौशल, प्रस्तुति क्षमता, शिक्षण योग्यता आदि का आकलन किया जाएगा।
इस प्रकार लिखित परीक्षा और साक्षात्कार मिलाकर कुल 850 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाईट uppsc.up.nic.in पर जाएँ।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन में जाएँ और Apply Online पर क्लिक करें।
- अब टेक्निकल एजुकेशन डिपार्मेंट की भर्ती के सामने ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि आपके पास पहले से OTR आईडी है तो लॉगिन करें अन्यथा नई OTR आईडी बनाएँ।
- लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आप अपना नाम, पता, केटेगरी, योग्यता, अनुभव आज डिटेल्स दर्ज करें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो Submit बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: युवाओं को पहली नौकरी पर ₹15000, 3.5 करोड़ नई नौकरियां – जानें पात्रता, लाभ और आवेदन



