UPPSC RO,ARO 2023 परीक्षा की नई तिथि घोषित, जानें पूरी जानकारी

UPPSC RO,ARO 2023

UPPSC RO,ARO 2023 की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। पहले आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी लेकिन अब आयोग ने 19 मार्च 2025 को पुनर्परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है।
इस भर्ती के तहत समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की कुल 411 पदों पर भर्ती होनी है। लाखों अभ्यर्थी परीक्षा का इंतजार कर रहे थे तो अब उनके परीक्षा की घड़ी समाप्त हो गई। आईए जानते हैं इस परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से

UPPSC RO,ARO 2023: परीक्षा की तिथि और समय

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO,ARO 2023 परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि पहले UPPSC RO,ARO 2023 को 2 शिफ्टों में आयोजित करने की योजना थी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:30 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक निर्धारित की गई थी।
अभ्यर्थियों ने आयोग की इस योजना को लेकर अपना भारी विरोध जताया था इसीलिए अब अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा को सिर्फ एक शिफ्ट में करने का निर्णय लिया है। 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा।

UPPSC RO,ARO 2023: कुल पदों का विवरण

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के तहत कुल 411 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें समीक्षा अधिकारी के 334 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 77 पद शामिल हैं।
आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पहले 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। अब चूँकि परीक्षा फिर से आयोजित होने जा रही है इसीलिए अभ्यर्थियों में उत्साह की लहर है।

UPPSC RO,ARO 2023: अपने ही जिले में हो सकती है परीक्षा

11 फरवरी 2024 को जो परीक्षा आयोजित की गई थी उसमें लगभग सभी अभ्यर्थियों को अपने ही जिलों में परीक्षा केंद्र की सुविधा दी गई थी। इस बार की परीक्षा भी प्रदेश के सभी 75 जिलों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी।
आयोग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसलिए अपने गृह जिले से 25 किमी. के अंदर ही परीक्षा केंद्र की सुविधा दी जा सकती है। हालांकि परीक्षा केंद्रों के पते में बदलाव होने की संभावना है जिसकी जानकारी सभी अभ्यर्थी अपने ऐडमिट कार्ड पर प्राप्त कर सकेंगे।

UPPSC RO,ARO 2023: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

UPPSC RO,ARO 2023 की परीक्षा 27 जुलाई 2025 को कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4-5 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाईट uppsc.up.nic.in पर जाएँ।
  • ‘Candidate’s Corner’ वाले मेनू में जाकर ‘Download Admit Card’ पर क्लिक करें।
  • अपना OTR नंबर, जन्मतिथि और लिंग दर्ज करें।
  • वेरिफिकेशन कोड भरकर ‘Download Admit Card’ बटन पर क्लिक करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

UPPSC RO,ARO 2023: चयन प्रक्रिया

1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रथम पेपर सामान्य अध्ययन का और दूसरा पेपर सामान्य हिंदी का होगा। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पैटर्न की जानकारी नीचे दी गई सारणी में दी जा रही है:

पेपर (Paper)पेपर का नाम (Name of Paper)प्रश्न (Question) अंक (Marks)समय अवधि (Time)
पेपर-1सामान्य अध्ययन1401402 घंटे
पेपर-2सामान्य हिंदी60601 घंटा
कुल (Total) 2002003 घंटा

2. मुख्य परीक्षा (Mains)

मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होंगे, प्रथम पेपर सामान्य अध्ययन का, द्वितीय पेपर सामान्य हिंदी एवं आलेखन का और तृतीय पेपर हिंदी निबंध का होगा। सामान्य अध्ययन का पेपर प्रारंभिक परीक्षा जैसे वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।
सामान्य हिंदी एवं आलेखन के पेपर में दो खंड होंगे जिसमें से प्रथम खंड सब्जेक्टिव प्रकार का और दूसरा खंड वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। तीसरा पेपर हिंदी निबंध का होगा जिसमें कुल 3 निबंध लिखने होंगे। मुख्य परीक्षा पैटर्न की जानकारी नीचे दी गई सारणी में दी जा रही है:

 पेपर (Paper)पेपर का नाम (Name of Paper)अंक (Marks)समय अवधि (Time)
पेपर-1 सामान्य अध्ययन 120 2 घंटे 
 पेपर-2 सामान्य हिंदी एवं आलेखन खंड एक 100 2.5 घंटे
 सामान्य हिंदी एवं आलेखन खंड दो60  आधा घंटा
 पेपर-3 हिंदी निबंध120  3 घंटे
  कुल (Total)400  

नोट: कुछ विशेष पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा, इसके बाद सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top