UPSC Free Coaching 2025: जामिया यूनिवर्सिटी में करें IAS की तैयारी बिल्कुल मुफ्त, सीमित सीटें, जल्द करें आवेदन

UPSC Free Coaching 2025

UPSC Free Coaching 2025: अगर आप UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं तो जामिया मिलिया इस्लामिया की Residential Coaching Academy (RCA) आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। RCA ने 2025-26 सत्र के लिए फ्री UPSC कोचिंग प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें अल्पसंख्यक, एससी-एसटी और महिला उम्मीदवारों को मुफ़्त कोचिंग, फ्री हॉस्टल सुविधा, 24 घंटे पुस्तकालय और अनुभव फैकल्टी से मार्गदर्शन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई 2025 नजदीक है अतः इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। अगर आप बिना किसी आर्थिक बोझ के IAS बनने का सपना देखते हैं तो यह अवसर आपके लिए है।

UPSC Free Coaching 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 25 अप्रैल 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28 मई 2025
  • आवेदन फार्म में सुधार करने की तिथि – 29 मई 2025 से 30 मई 2025
  • परीक्षा की तिथि – 15 जून 2025 (रविवार)
  • लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा – 14 जुलाई 2025 (संभावित)
  • इंटरव्यू की तिथि – 21 जुलाई 2025 से 2 अगस्त 2025 (संभावित)
  • फाइनल रिजल्ट के घोषणा की तिथि – 8 अगस्त 2025

यह भी पढ़ें: उड़ीसा में मेडिकल कॉलेज में 314 पदों पर बंपर वैकेंसी, मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सुनहरा मौका

UPSC Free Coaching 2025: कहाँ -कहाँ होगी परीक्षा?

UPSC Free Coaching 2025 के लिए प्रवेश परीक्षा भारत के निम्नलिखित 12 शहरों में आयोजित की जाएगी:

दिल्लीकालीकट (केरल)
जयपुरबेंगलुरु
श्रीनगरलखनऊ
जम्मूकोलकाता
हैदराबादपटना
गुवाहाटीमुंबई

UPSC Free Coaching 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के RCA में मुफ्त कोचिंग प्राप्त करने के लिए केवल अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला वर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए इन उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार जो अभी स्नातक अंतिम वर्ष में है या उत्तीर्ण होने वाले हैं अर्थात वो वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली UPSC परीक्षा के लिए पात्र नहीं है, वह इस कोचिंग के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

UPSC Free Coaching 2025: आवेदन फीस

जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) द्वारा आयोजित UPSC Free Coaching 2025 कार्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ₹1200 का आवेदन फीस जमा करना होगा। सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

नोट: यह फीस केवल आवेदन करते समय देना होगा। कोचिंग पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएगी परंतु हॉस्टल के मेंटेनेंस के लिए विद्यार्थियों को हर महीने ₹1000 शुल्क प्रदान करना होगा।

UPSC Free Coaching 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

मुफ्त कोचिंग के लिए चयन प्रक्रिया बहुत ही पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है। सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होती है जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है।

लिखित प्रवेश परीक्षा (Written Entrance Test)

प्रथम प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है। लिखित प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं – प्रथम प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं और दूसरे प्रश्न पत्र में दो निबंध लिखने होते हैं। प्रथम प्रश्न पत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। दूसरे प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों को दो निबंध लिखने होते हैं और प्रत्येक निबंध 30 अंक का होता है।
दोनों प्रश्न पत्र मिलकर लिखित परीक्षा कुल 120 अंकों की होती है। प्रथम प्रश्न पत्र के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा और द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में प्रथम प्रश्न पत्र के अंतर्गत नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

साक्षात्कार (Interview)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो 30 अंकों का होगा। इस चरण में उम्मीदवारों की सोचने समझने की क्षमता, सम-सामयिक मुद्दों पर दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व परीक्षण और संवाद कौशल आदि का मूल्यांकन किया जाता है।

UPSC Free Coaching 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के ऐडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ‘Click Here to Apply For RCA Admission 2025-26’ पर क्लिक करें।
  • अगर आप नए यूजर है तो ‘New User Registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करना होगा और सबमिट कर देना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी आदि सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • ₹1200 का निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जान ले जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में अप्रेंटिस के 209 पदों पर भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top