UPSSSC Lekhpal Bharti 2025: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPSSSC) PET-2025 पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर लेकर आई है। आयोग ने 16 दिसंबर 2025 को लेखपाल के कुल 7994 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने UPSSSC PET-2025 पास कर रखी है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पात्र उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और आगे की चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स जैसे- पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
UPSSSC Lekhpal Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 16 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 29 दिसंबर 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28 जनवरी 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 28 जनवरी 2026
- आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि – 4 फरवरी 2026
यह भी पढ़ें: तकनीकी शिक्षा में 513 शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती – योग्यता, चयन प्रक्रिया,आवेदन प्रक्रिया
UPSSSC Lekhpal Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (Number of posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 4165 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 1441 |
| 3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 792 |
| 4. | अनुसूचित जाति (SC) | 1446 |
| 5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 150 |
| कुल (Total) | 7994 |
UPSSSC Lekhpal Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ही है।
- इसके अलावा उम्मीदवार को PET-2025 परीक्षा पास करना अनिवार्य है और वैध PET स्कोर कार्ड होना चाहिए।
- इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जो प्रादेशिक सेवा सेवा में रहे होंगे या जिनके पास NCC ‘B’ सर्टिफिकेट होगा।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
UPSSSC Lekhpal Bharti 2025: आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को ₹25 ही आवेदन शुल्क जमा करना होगा। चाहे आप General/OBC/EWS/SC/ST हो सभी के लिए आवेदन शुल्क ₹25 ही निर्धारित किया गया है। यह शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
नोट: मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों द्वारा अलग से लिया जाएगा। यह परीक्षा शुल्क मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व लिया जाएगा।
UPSSSC Lekhpal Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
सबसे पहले PET-2025 की स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। यह परीक्षा कुल100 अंकों की होगी जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा का विवरण इस प्रकार है:
| भाग (Part) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (Number of Questions) |
|---|---|---|
| भाग-1 | भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 05 |
| भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान | 05 | |
| भारत एवं विश्व का भूगोल | 05 | |
| भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास | 05 | |
| ग्रामीण समाज एवं विकास | 05 | |
| करंट अफेयर्स | 05 | |
| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 05 | |
| पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन | 10 | |
| डाटा इन्टर्प्रिटैशन | 10 | |
| सामान्य हिंदी | 10 | |
| भाग-2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी | 15 |
| भाग-3 | उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित जानकारी | 20 |
| कुल (Total) | 100 |
UPSSSC Lekhpal Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC) के आधिकारिक वेबसाईट upsssc.gov.in पर जाएँ।
- तब पश्चात PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के पश्चात अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक डीटेल्स, पता आदि सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक सर्टिफिकेट आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- सभी अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान अवश्य कर दें।
- सारी जानकारी भरने और शुल्क भुगतान करने के बाद सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: कम निवेश में पाएँ 60 के बाद हर महीने पेंशन, जीवन भर की चिंता खत्म – अटल पेंशन योजना आपके साथ!



