UPSSSC PET Update 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने PET यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब PET का स्कोर 3 साल तक मान्य रहेगा। पहले इसकी वैधता सिर्फ 1 साल थी जिससे हर साल लाखों युवाओं को दोबारा परीक्षा देनी पड़ती थी परंतु सरकार द्वारा जारी नए नियम से युवाओं को काफी राहत मिलेगा।
अब एक बार PET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार 3 साल तक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सभी Group ‘C’ की सभी भर्तियों में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि सरकार का यह कदम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरा है।
UPSSSC PET Update 2025: नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने दी मंजूरी
UPSSSC ने PET परीक्षा की वैधता को बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया था और उसे कार्मिक विभाग को भेजा था। आयोग का मानना था कि हर साल PET परीक्षा कराना न तो उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक है और न ही प्रशासनिक रूप से आसान।
ऐसे में या सुझाव दिया गया था कि PET स्कोर की वैधता को 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दिया जाए ताकि अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा ना देनी पड़े और भर्ती प्रक्रियाएं भी तेजी से पूरी हो सके। कार्मिक विभाग ने प्रस्ताव का अध्ययन कर 28 अप्रैल 2025 को नोटिफिकेशन जारी करके मंजूरी दे दी जिससे अब यह नियम लागू हो गया है।
यह भी पढ़ें: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों पर भर्ती, सिर्फ 20 मई तक मौका – जल्द करें आवेदन
UPSSSC PET Update 2025: 2025 से लागू होगा नया नियम
सरकार द्वारा PET परीक्षा की वैधता को 3 साल तक मान्य करने का ये नया नियम वर्ष 2025 से लागू किया जाएगा यानी जो भी अभ्यर्थी 2025 में PET परीक्षा पास करेंगे उनका स्कोर 2028 तक वैध रहेगा। इसका मतलब यह है कि उन्हें 3 साल तक दोबारा PET परीक्षा देनी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
योग्य उम्मीदवार इस अवधि में आने वाली ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ की सभी भर्तियों में शामिल हो सकेंगे। यह बदलाव उन लाखों युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा जो उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी नौकरियां की तैयारी कर रहे हैं।
UPSSSC PET Update 2025: कब तक आ सकता है PET 2025 का नोटिफिकेशन?
UPSSSC PET 2025 की अधिसूचना अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई है। हालाँकि पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए ऐसी संभावना है कि नोटिफिकेशन, मई 2025 के अंत तक जारी किया जा सकता है।
ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थियोंको यह सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से UPSSSC की ऑफिसियल वेबसाईट upsssc.gov.in को विज़िट करते रहें और परीक्षा की तैयारी करते रहें।
UPSSSC PET Update 2025: ग्रुप ‘सी’ पदों पर भर्ती के लिए PET है जरूरी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की शुरुआत वर्ष 2021 में की थी। इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य में ग्रुप ‘B’ और ‘C’ पदों की भर्तियों के लिए एक समान प्रारंभिक पात्रता मानदंड स्थापित करना था। भर्ती प्रक्रिया को हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं:
1. PET परीक्षा पास करना
सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) पास करना होता है। यह एक क्वालीफाइंग परीक्षा होती है जिसके माध्यम से यह तय होता है कि आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार पात्र हैं या नहीं।
2. पद के अनुसार मुख्य परीक्षा
PET के बाद जब किसी पद के लिए वैकेंसी निकलती है (जैसे- क्लर्क, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, फॉरेस्ट गार्ड आदि), तो उसी पद के लिए मुख्य परीक्षा होती है। PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
3. टाइपिंग टेस्ट/फिजिकल टेस्ट
कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट (जैसे- क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर या जूनियर असिस्टेंट) या फिजिकल टेस्ट (जैसे- पुलिस या फॉरेस्ट गार्ड) का भी आयोजन किया जाता है।
मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट की जांच की जाती है। सभी चरण पूरे होने के बाद एक अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाती है और उसी के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाती है।
FAQ.
प्रश्न: PET स्कोर कितने साल तक मान्य रहता है?
उत्तर: अब PET स्कोर 3 साल तक वैध रहेगा (2025 से लागू)।
प्रश्न: PET के माध्यम से कौन-कौन से पदों पर भर्ती होती है?
उत्तर: PET के माध्यम से ग्रुप ‘B’ और ‘C’ पदों (जैसे- लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, फॉरेस्ट गार्ड आदि) पर भर्ती की जाती है।