UPSSSC Pharmacist Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में B.Pharma और D.Pharma पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत की जा रही है।
ऐसे उम्मीदवार जो फॉर्मेसी में डिप्लोमा रखते हैं तथा PET-2025 की परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी है उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी 9 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद मुख्य परीक्षा के जरिए होगी। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से
UPSSSC Pharmacist Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 28 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 मार्च 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 29 मार्च 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 29 मार्च 2026
- आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि – 5 अप्रैल 2025
- मुख्य परीक्षा की तिथि – जल्द ही आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
UPSSSC Pharmacist Bharti 2026: रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.No.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 224 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 151 |
| 3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 56 |
| 4. | अनुसूचित जाति (SC) | 118 |
| 5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 11 |
| कुल (Total) | 560 |
UPSSSC Pharmacist Bharti 2026: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फॉर्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री धारक होना चाहिए साथ ही साथ स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत भी होना चाहिए। इस भर्ती के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 परीक्षा उत्तीर्ण की होगी।
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC )/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
UPSSSC Pharmacist Bharti 2026: आवेदन फीस
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन के स्तर पर ऑनलाइन आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा बल्कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ही लिया जाएगा। यह ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क सभी कैटिगरीज के लिए ₹25 निर्धारित की गई है।
सभी उम्मीदवार अपना ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
UPSSSC Pharmacist Bharti 2026: लिखित परीक्षा योजना
लिखित परीक्षा में एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार का होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।
| क्रमांक (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या(No. of Quetion) | अधिकतम अंक (Maimum Marks) |
|---|---|---|---|
| भाग-1 | विषयगत ज्ञान | 65 | 65 |
| भाग-2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी | 15 | 15 |
| भाग-3 | उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 20 |
| कुलm(Total) | 100 | 100 |
UPSSSC Pharmacist Bharti 2026: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाईट upsssc.gov.in पर जाएँ।
- अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
- अपनी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
- निर्धारित ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।
- आवेदन सभी जानकारियाँ एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
- Final Submission के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार दे रही है ₹40,000 तक प्रोत्साहन राशि, 11वीं से Ph.D. तक हर साल मिलेगा लाभ



